J&K: शोपियां में पुलिस पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 16 घायल, 4 दिन में 14वां अटैक जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. यहां के शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में एक लड़की की मौत हो गई है. ये हमला शोपियां के मुख्य चौक पर किया गया है. आतंकियों ने यहां बाटपोरा चौक पर पुलिस नाका पार्टी को निशाना बनाया और उन पर ग्रेनेड से हमला किया. ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर फायरिंग भी की गई. जिसके बाद एक लड़की की मौत हो गई है. जबकि 4-5 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. चार दिनों में 14वां हमला पिछले चार दिनों के अंदर घाटी में आतंकवादियों का यह 14वां हमला है. इससे पहले रविवार को जब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं, उसी दौरान आतंकियों ने पुलवामा में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अब्दुल रशीद के घर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया. इसके बाद पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक किया. हालांकि, इस...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.