Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kuldeep Sengar

उन्नाव रेप केस: पीड़िता के चाचा ने लगाया आरोप- गवाह की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ

नई दिल्ली:  उन्नाव रेप केस में एक अहम गवाह की मौत को लेकर पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया है कि गवाह की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और उनका अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बिना कर दिया गया. ऐसे गंभीर मामले के गवाह की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम जरूर होना चाहिए. पीड़िता के चाचा के बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि कहीं गवाह की हत्या तो नहीं की गई है. बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े रेप और हत्या के मामले में गवाह की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. आरोप है कि विधायक से जुड़े लोगों ने रेप पीड़िता के पिता की हत्या की और यूनुस इस घटना का चश्मदीद गवाह था, जिसकी मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को यूनुस की तबियत खराब हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. आश्चर्य की बात ये है कि उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया और परिवार वालों ने भी पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही उसे दफन कर दिया. अजीब बात ये है कि इतने महत्वपूर्ण गवाह की मौत की भनक तक सीबीआई को नहीं लगी. सूत्रों के मुताबिक यूनुस ने सीबीआई को गवाही दी थी कि उसने आरोपी विधायक के भाई और उसके साथियों को पीड़िता के पिता की पिट...