Skip to main content

Posts

Showing posts with the label anushka sharma

'मेरा नाम तू' में शाहरुख-अनुष्‍का का म्‍यूजिकल रोमांस, रिलीज हुआ ZERO का पहला गाना

गाने में शाहरुख और अनुष्‍का का रोमांस साफ नजर आ रहा है. भले ही इस गाने में शाहरुख एक छोटे कद वाले शख्‍स के किरदार में दिख रहे हैं, लेकिन इस किरदार में भी रोमांस के बादशाह ने कमाल कर दिया है. नई दिल्‍ली:   शाहरुख खान, अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ  की फिल्‍म 'जीरो' का उनके फैंस को खासा इंतजार है. इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक 'जीरो' का पहला गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज हो गया है. यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जिसे फिल्‍म 'सैराट' के लिए प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अजय-अतुल ने बनाया है. ऐसे में इस गाने में जितना संगीत कमाल कर रहा है, उतना ही म्‍यूजिकल इसके विजुअल्‍स भी हैं. गाने में पानी की फुहारों से लेकर रंग के बीच अनुष्‍का और शाहरुख नजर आ रहे हैं. गाने में शाहरुख और अनुष्‍का का रोमांस साफ नजर आ रहा है. भले ही इस गाने में  शाहरुख एक छोटे कद वाले शख्‍स  के किरदार में दिख रहे हैं, लेकिन इस किरदार में भी रोमांस के बादशाह ने कमाल कर दिया है. आप भी देखें यह गाना. बता दें कि इस फिल्‍म में शाहरुख ' बउआ ' के किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं अनुष्‍का...

'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च पर शाहरुख से पूछे गए सवाल का अनुष्का और कैटरीना ने यूं उड़ाया मजाक

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान  और उनके स्टारडम से भला कौन वाकिफ नहीं है. मुंबई में शुक्रवार को किंग खान ने अपना जन्मदिन मनाया और साथ ही अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च किया. इस दौरान शाहरुख ने अपने फैन्स को स्ट्रेस दूर करने की सलाह दे डाली. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब यह सवाल किया गया कि जिंदगी में शाहरुख खान स्ट्रेस दूर करने के लिए क्या करते हैं. क्या उन्हें कभी किसी भी चीज का स्ट्रेस हुआ है ?  इस पर उनकी को-स्टार  अनुष्का शर्मा  और  कैटरीना कैफ  ने चुटकी ली. अनुष्का ने कहा कि क्या हम किसी हेल्थ फोरम पर बैठे हैं. वहीं, कैटरीना ने कहा कि यह फिल्म का कौन से सवाल पूछ रहे हो. हालांकि, शाहरुख ने पूछे गए सवाल को गंभीरता से लिया और बड़ी अच्छी तरीके से जवाब दिया. किंग खान ने कहा कि आज के दौर में स्ट्रेस हर किसी को है. वक्त के साथ-साथ यह बढ़ेगा ही कम नहीं होता. शाहरुख ने शेयर किया कि उन्हें भी कई बार स्ट्रेस होता है. उन्होंने बताया लेकिन अंत हमेशा अच्छा होता है. स्ट्रेस लेकर कोई मतलब नहीं है. एक्टर खान ने बताया कि स्टारडम की दुनिया में हर शुक्रवार ढेर सारे उतार-चढ़ाव आते हैं. ...

लंदन दौरे पर अपने फोटो के चलते ट्रोल हुई अनुष्‍का ने पहली बार तोड़ी अपनी चुप्‍पी

नई दिल्‍ली:  हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे में अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ एक फोटो के चलते सुर्खियों में छायी अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपनी सफाई दी है. दरअसल अनुष्‍का हाल ही में अपने पति के साथ लंदन में थीं. पहले टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. अपनी इसी तस्‍वीर के चलते अनुष्‍का को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. अनुष्‍का से जब इस मामले में पूछा गया तो अनुष्‍का ने अपनी सफाई में कहा, 'जिसे भी सफाई देनी थी, उनकी तरफ से इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया जा चुका है. यह एक ट्रोलिंग एक्टिविटी थी. मैं ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती. जो भी वहां हुआ वह सब निर्धारित नियमों के तहत ही हुआ. मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> सोमवार को अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुई धागा' का...

भारत लौटने के बाद विराट के साथ ऐसे समय बिता रही हैं अनुष्का, PHOTO

अनुष्का शर्मा यूएस से 'जीरो' का शेड्यूल पूरा कर भारत लौट आई हैं. मुंबई में आजकल वो अपना समय पति विराट कोहली और डॉगी डूड के साथ बिता रही हैं. अनुष्का और विराट दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों डूड के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. इसके पहले विराट ने जिम से वीडियो शेयर किया था, जहां अनुष्का भी कार्डियो करती नजर आ रही थीं. शादी के बाद दोनों एक साथ बहुत कम समय ही बिता पाए हैं. अनुष्का अपनी शूटिंग की वजह से बिजी रहती हैं तो वहीं विराट क्रिकेट की वजह से. दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी. शादी के बाद अनुष्का, विराट के साथ साउथ अफ्रीका गई थीं, जहां उनका मैच था. उसके बाद न्यू ईयर पर वो 'जीरो' की शूटिंग करने वापस मुंबई लौट आई थीं. फिर विराट आईपीएल में बिजी हो गए थे और अनुष्का 'सुई-धागा' की शूटिंग में. विराट ने शेयर की अनुष्का की तस्वीर, तारीफ में बोले ये शब्द अनुष्का के पास अभी 'संजू', 'जीरो' और 'सुई धागा' तीन फिल्में हैं. संजू 29 जून को रिलीज होगी.