Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Subrahmanyam

नक्सलियों के लिए 'काल' रहे ये 2 अफसर भेजे गए जम्मू कश्मीर, पत्थरबाजों की लेंगे खबर

नई दिल्ली:  जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरक्षाबल आतंकियों और पत्थरबाजों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन को अंजाम देने वाले ऑफिसरों की तैनाती जम्मू कश्मीर में कर रही है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) बीवीआर सुब्रमण्यम को जम्मू कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है. उनकी यह नियुक्ति डेपुटेशन पर हुई है. इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुब्रमण्यम और विजय कुमार जितनी जल्दी हो जम्मू कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन करें. 1987 बैच के IAS सुब्रमण्यम काबिल ऑफिसर माने जाते हैं. इनके नाम कई बड़े ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचाने का दर्ज है. खासकर नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया है. वहीं विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में कई ऑपरेशन हो चुके हैं. कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन साल 2004 में मारा गया था. इस ऑपरेशन का नेतृत्व विजय कुमार ने ही किया...