Skip to main content

नक्सलियों के लिए 'काल' रहे ये 2 अफसर भेजे गए जम्मू कश्मीर, पत्थरबाजों की लेंगे खबर

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरक्षाबल आतंकियों और पत्थरबाजों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन को अंजाम देने वाले ऑफिसरों की तैनाती जम्मू कश्मीर में कर रही है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) बीवीआर सुब्रमण्यम को जम्मू कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है. उनकी यह नियुक्ति डेपुटेशन पर हुई है. इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है.

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुब्रमण्यम और विजय कुमार जितनी जल्दी हो जम्मू कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन करें. 1987 बैच के IAS सुब्रमण्यम काबिल ऑफिसर माने जाते हैं. इनके नाम कई बड़े ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचाने का दर्ज है. खासकर नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया है.

वहीं विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में कई ऑपरेशन हो चुके हैं. कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन साल 2004 में मारा गया था. इस ऑपरेशन का नेतृत्व विजय कुमार ने ही किया था. विजय 1975 में तमिलनाडु कैडर के आईपीएस बने थे. वे 1998-2001 में बीएसएफ के महानिरीक्षक (आईजी) के तौर पर कश्मीर घाटी में ड्यूटी कर चुके हैं.

साल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 75 जवानों के शहीद होने के बाद विजय कुमार को इस बल का डीजी बनाया गया था. विजय कुमार की निगरानी में सीआरपीएफ नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन किए. साथ ही नक्सली हरकतों में भी कई आई थी.

ये भी पढ़ें: जम्‍मू-कश्‍मीर: राज्‍य में 6 साल तक रहा है लगातार गवर्नर शासन

दिलचस्प बात यह है कि जम्मू कश्मीर के नए चीफ सेक्रेटरी बीवीआर सुब्रमण्यम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को काफी पसंद थे. मनमोहन सिंह ने यूपीए के पहले कार्यकाल में सुब्रमण्यम को अपना निजी सविच नियुक्त किया था. इसके बाद यूपीए-2 में मनमोहन सिंह ने इन्हें 2012 में फिर से संयुक्त सचिव के पद पर बहाल किया गया थी. सुब्रमण्यम तीन साल तक विश्व बैंक में भी नौकरी कर चुके हैं. वहां से लौटने पर मनमोहन सिंह ने इन्हें जॉइंट सेक्रेटरी बनाया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...