Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Emmanuel Macron

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका के बिना बर्बाद हो गया होता फ्रांस'

वॉशिंगटन :  अमेरिका के राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  ने मंगलवार को फ्रांस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश का बड़ा यूरोपीय सहयोगी दोनों विश्वयुद्धों में बर्बाद हो गया होता अगर अमेरिका ने उसे सैन्य हथियार ना उपलब्ध कराए होते. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूरोप ने अपनी सेनाएं बनाई, क्योंकि देश रक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर नहीं है. मैक्रों ने यह भी कहा कि यूरोप को चीन, रूस तथा अमेरिका के साइबर खतरों के खिलाफ रक्षा करने की जरुरत है. इस बयान के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैक्रों ने अमेरिका, चीन और रूस के खिलाफ यूरोप की रक्षा के लिए अपनी सेना बनाने का सुझाव दिया, लेकिन प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी भारी था. अमेरिका के आने से पहले वे पेरिस में जर्मन सीख रहे थे...’’ डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया 'राष्ट्रवादी', फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिया ये जवाब वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि उनका देश ईरान को इतना निचोड़ देगा कि उसके अंदर केवल गुठली ही बची रह जाएगी. बोल्टन ने ये बातें ऐसे समय में की...