Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फादर्स डे डेट

Father's Day का ये VIDEO देख आप भी कहेंगे, 'पापा हैं ना सबसे प्यारे'

नई दिल्ली:  दुनियाभर में जून का तीसरा रविवार  फादर्स डे  यानी पितृ दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन पिता को समर्पित होता है. पितृत्व, पितृत्व-बंधन और समाज में पिताओं के प्रभाव को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है. इस बार फादर्स डे 17 जून को मनाया जाएगा. पिता का जीवन में क्या महत्व होता है और वे कैसे अपने बच्चों की रक्षा करते हुए उनका ख्याल रखते हैं इसे ध्यान में रखते हुए एक विज्ञापन एसबीआई द्वारा बनाया गया है. इस भावुक कर देने वाले विज्ञापन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस विज्ञापन की थीम 'पापा हैं ना' रखी गई है. विज्ञापन में दिखाया गया है कि पिता कैसे अपने बच्चों की खुशी की खातिर त्याग करते हैं. वे कैसे किसी भी तरह के खतरे या मुश्किल से उन्हें बचाते हैं और उसका सामना करना उन्हें सिखाते हैं, जिससे आपको मजबूती मिलती है. 108 साल से मनाया जा रहा है फादर्स डे दुनियाभर में  फादर्स डे  पिछले 108 साल से मनाया जा रहा है . फादर्स डे को अलग-अलग देशों में कई तरीकों से मनाया जाता है. आम धारणा के विपरीत, वास्तव में फादर्स डे सबसे पहले पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट में 5 जुलाई 1...