Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्त्री

'स्त्री' के खौफ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन

नई दिल्ली:   राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर  की फिल्म 'स्त्री' शुक्रवार को बिना किसी बड़े या खास दिन का इंतजार किए हुए रिलीज हुई. साथ ही यह लो बजट फिल्म होने के बावजूद सिनेमाघरों में दिन प्रतिदिन धमाल मचाती नजर आ रही है. 'स्त्री' के खौफ ने दर्शकों के अंदर जिज्ञासा जगा कर रख दिया है. जहां पहले दिन इस फिल्म ने 6.82 करोड़ की कमाई की, वहीं 'स्त्री' खौफनाक रूप के कारण दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में काफी बढ़ोत्तरी नजर आ रही है. राजकुमार ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया है कि वह इस फिल्म के लिए परफेक्ट एक्टर हैं. बता दें, ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि  फिल्म 'स्त्री'  को देखने के लिए मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक दर्शकों की भीड़ बढ़ रही है. 'स्त्री' के पहले दिन का कलेक्शन 6.82 करोड़ और दूसरे दिन 10.87 करोड़ है, पहले दिन के मुकाबले तीसरे दिन सीधे उसका दोगुना 13.57 करोड़ की कमाई की है. इस हिसाब से तीन दिन का कुल कलेक्शन 31.26 करोड़ हुए हैं. फिल्म 'स्त्री' के बढ़ते कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि पहला वीक...