Skip to main content

'स्त्री' के खौफ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' शुक्रवार को बिना किसी बड़े या खास दिन का इंतजार किए हुए रिलीज हुई. साथ ही यह लो बजट फिल्म होने के बावजूद सिनेमाघरों में दिन प्रतिदिन धमाल मचाती नजर आ रही है. 'स्त्री' के खौफ ने दर्शकों के अंदर जिज्ञासा जगा कर रख दिया है. जहां पहले दिन इस फिल्म ने 6.82 करोड़ की कमाई की, वहीं 'स्त्री' खौफनाक रूप के कारण दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में काफी बढ़ोत्तरी नजर आ रही है. राजकुमार ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया है कि वह इस फिल्म के लिए परफेक्ट एक्टर हैं.

बता दें, ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि फिल्म 'स्त्री' को देखने के लिए मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक दर्शकों की भीड़ बढ़ रही है. 'स्त्री' के पहले दिन का कलेक्शन 6.82 करोड़ और दूसरे दिन 10.87 करोड़ है, पहले दिन के मुकाबले तीसरे दिन सीधे उसका दोगुना 13.57 करोड़ की कमाई की है. इस हिसाब से तीन दिन का कुल कलेक्शन 31.26 करोड़ हुए हैं. फिल्म 'स्त्री' के बढ़ते कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि पहला वीकेंड खत्म करने तक 50 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ भरपूर मात्रा में कॉमेडी भी भरी हुई है.







taran adarsh @taran_adarsh







All estimations and calculations go for a toss... wreaks havoc at ticket counters... Multiplexes, single screens, metros, mass circuits - this one has worked across the board... Fri 6.82 cr, Sat 10.87 cr, Sun 13.57 cr. Total: ₹ 31.26 cr. India biz.











इस फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है. साथ ही इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर के साथ अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बर्नजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की कहानी एक स्त्री जो चार दिन के विशेष पूजा के समय आती है और सीर्फ मर्दो को ही टारगेट करती है. उसी से बचने के लिए चंदेली शहर के लोग अपने घर के बाहर 'ओ स्त्री कल आना' लिखकर उसे मूर्ख बनाते है उसी पर यह फिल्म आधारित है. साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की घोषणा की है. फिल्म के प्रड्यूसर दिनेश विजयन जिन्होंने राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के साथ मिल कर ये फिल्म बनाई उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में सकारात्मक संकेत दिए हैं.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...