नई दिल्ली: अब कहीं भी केवाईसी के लिए आपको आधार कार्ड या नंबर की जरूरत नहीं होगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के वर्चुअल आईडी सिस्टम की शुरुआत आज से हो जाएगी. अब केवाईसी पूरा करने के लिए आधार नंबर की जगह 16 डिजिट की वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे. टेलीकॉम कंपनियों और दूसरे सर्विस प्रोवाइडर के पास केवाईसी के लिए आप इस आईडी का इस्तेमाल कर पाएंगे. दरअसल, यूजर की प्राइवेसी को देखते हुए इस आईडी की शुरुआत की गई है. 31 अगस्त के बाद बैंकों और दूसरे सर्विस प्रोवाइडर भी इस वर्चुअल आईडी पर शिफ्ट हो जाएंगे. शेयर नहीं होगी निजी जानकारी वर्चुअल आईडी का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे यूजर की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं होंगी. वर्चुअल आईडी शेयर करने पर सर्विस प्रोवाइडर को आधार नंबर की जगह एक यूआईडी टोकन मिलेगा. आधार नंबर के ऑथेंटिकेशन के वक्त अब आप केवल VID दे सकते हैं. आपको आधार नंबर को शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. इस तरह आधार ऑथेंटिकेशन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी. इसके साथ ही यूआईडीएआई ने सर्विस प्रोवाइडर को कम से कम जानकारी शेयर करने का भी आदेश दिया है. क्या होती है VID? आ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.