Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हनीप्रीत

पंचकुला हिंसाः हनीप्रीत की जमानत याचिका पर फैसला कल

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राज़दार हनीप्रीत की जमानत याचिका पर पंचकुला सेशन कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगी. इस मामले में सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला 7 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. पेशी के दौरान  हनीप्रीत  ने कोर्ट में महिला होने की दलील भी दी थी. उसने कोर्ट में कहा था कि वो एक महिला है और 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में जब हिंसा हो रही थी, तब वह डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ थी. डेरा प्रमुख को सजा होने के बाद वो पंचकूला से सीधा सुनारिया जेल, रोहतक चली गई थी. हनीप्रीत ने जज के सामने कहा कि हिंसा में उसका कहीं कोई रोल नहीं है. उसका नाम भी बाद में एफआईआर में डाला गया. उसने कहा कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि वह खुद 3 अक्तूबर 2017 को आत्मसमर्पण करने के लिए आ गई थी. उसकी दलील थी कि जब इस एफआइआर नंबर 345 के अन्य 15 आरोपितों को जमानत मिल चुकी है, तो 245 दिन जेल में रहने के बाद वह भी जमानत की हकदार है. इसलिए उसे महिला होने के चलते रियायत दी जानी चाहिए. ये सारी दलीलें पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत ने अपनी  जमानत याचिका  में कही हैं. हनीप्रीत के...