Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Anil Vij

संपर्क फॉर समर्थन: अमित शाह ने की अकाली नेताओं से मुलाकात, मिल्खा सिंह से भी मिलेंगे

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत करेंगे मुलाकात। चंडीगढ़। संपर्क फॉर समर्थन के तहत गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए। वह यहां बीजेपी की सहयोगी अकाली दल के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। शाह पूर्व हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सिद्धू और मिल्खा सिंह से भी उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। शाह का गुरूद्धारा में मत्था टेंकने का कार्यक्रम भी है। क्यों अहम है यह मुलाकात? - शिरोमणि अकाली दल एनडीए का पुराना सहयोगी है। हालांकि, इन दिनों भाजपा व अकाली दल के संबंधों में खटास की खबरें आई हैं। - शाह के दौरे से पहले सुखबीर बादल ने कहा है, "एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। युद्ध जैसी स्थिति है।" - हाल में हुए उपचुनाव में अकाली दल को अपने गढ़ शाहकोट में हार मिली थी। 39 साल में यहां अकाली दल की पहली हार थी। क्योंकि 1992 में अकाली दल ने चुनाव का बॉयकॉट कर दिया था। - पहले शाहकोट उपचुनावों में हार और फिर सुखबीर के बयान से भाजपा की चिंता भी बढ़ी है। माना जा रहा है कि शाह की बड़े बादल और सुखबीर बादल से मुलाकात गठबंधन दलों को एकजुट...

CMO अॉफिस के पीछे कुत्ते नोचते मिले थे मरीज का शव, मंत्री विज ने दिए जांच के आदेश

भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती था मरीज। 6 दिन पहले अचानक हो गया था लापता। भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में बुधवार को मिले मरीज के शव के मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यहां 6 दिन से लापता एक मरीज का शव सीएमओ अॉफिस के पीछे मिला  था,  जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि सभी जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  पढ़िए क्या था पूरा मामला... - प्राप्त जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के गोरिया गांव के 75 वर्षिय श्योताज को शुगर की बीमारी के चलते 28 मई को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। - इलाज के दौरान 30 मई की शाम को श्योताज ने खाना खाया और वह बैड से उठ कर घूमने के लिए बाहर आ गया। - काफी देर तक जब श्योताज वापस बैड पर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन श्योताज का कुछ पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छह दिन...