Skip to main content

Posts

Showing posts with the label madhya pradesh elections 2018assembly electionsMadhya Pradesh Assembly elections 2018Kailash Vijayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'बेटे को टिकट दिलाने के लिए नहीं छोड़ी चुनावी दावेदारी

इंदौर:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बतौर प्रत्याशी करीब तीन दशक से अजेय बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को इस बात को खारिज किया कि अपने बेटे आकाश को टिकट दिलाने के लिए इस बार उन्हें खुद की चुनावी दावेदारी छोड़नी पड़ी. विजयवर्गीय ने यह दावा भी किया कि उन्होंने बीजेपी आलाकमान से अपने 34 वर्षीय बेटे के लिए टिकट नहीं मांगा था. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'इस बार खुद चुनाव लड़ने में मैंने ज्यादा रुचि नहीं ली, क्योंकि फिलहाल मुझ पर बीजेपी संगठन की महती जिम्मेदारियां हैं.' बता दें इंदौर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का गृह नगर है. 'मेरे पास पश्चिम बंगाल का प्रभार भी है'  उन्होंने कहा, 'चूंकि मेरा मुख्यालय दिल्ली हो गया है और मेरे पास पश्चिम बंगाल का प्रभार भी है. लिहाजा मुझे लगता है कि मैं अभी इंदौर जिले की किसी सीट से चुनाव लड़कर बाद में मतदाताओं से न्याय करने की स्थिति में नहीं हूं.'   उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि क्षेत्रीय मतदाता मेरे बारे में टिप्पणी करें कि एक बार चुनाव जीतने के बाद मैंने उन्हें दोबारा अपना मुंह नहीं दिखाया.' कैलाश विजयवर्गीय...