Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jamshedpur

जमशेदपुर: वापस लौटने के दौरान रघुवर दास ने ली निर्माण कार्यों की जानकारी, दिए दिशा-निर्देश

जमशेदपुर:  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को अपने गृह नगर से गुमला लौटने के क्रम में जमशेदपुर एयरपोर्ट पर जिला उपायुक्त से धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वर्तमान हालात की जानकारी ली. वहीं, उपायुक्त अमित कुमार ने वर्तमान हालात के संदर्भ में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने जानकारी लेने के बाद कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं, एयरपोर्ट के पास आर्मी के जमीन को लेकर रक्षा मंत्रालय से किसी भी समस्या को लेकर पत्राचार करने को कहा. वहीं, दूसरी तरफ जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई सेवा को लेकर हालात का जायजा लेने और तमाम सुविधाओं का निरीक्षण करने  के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव आर.एन.चौबे आज शहर आने वाले हैं. सोनारी एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन से एयरपोर्ट पर मौजूद तमाम सुविधाओं का जायजा लेंगे, ताकि निकट भविष्य में जमशेदपुर एयरपोर्ट से कोलकाता एअरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा सके. वहीं, गुमला पहुंचने के बाद कार्तिक जतरा पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्वयं बहुत गरीब परिवार से हूं. संघर...