नई दिल्ली : अगर आपका अकाउंट एसबीआई (SBI) में है तो य़ह खबर आपको खुश कर देगी. एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए यह खास सुविधा शुरू की है. बैंक की तरफ से शुरू की गई नई सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा नेटबैंकिग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा. इस सुविधा से आप नेट बैंकिग के जरिए चंद मिनटों में बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं. बैंक की यह सुविधा 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है. बैंक ने अपनी इस सुविधा का नाम 'क्विक ट्रांसफर' रखा है. इस सुविधा से आप किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे भेज रहे है तो आपको उसकी डिटेल बेनेफिशियरी में एड करने की जरूरत नहीं है. आप बेनेफिशियरी डिटेल भरे बिना एक बार में 10 हजार रुपए और एक दिन में 25 हजार रुपए तक का ट्रांसफर कर सकते है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter State Bank of India ✔ @TheOfficialSBI Simplify life with the # QuickTransfer service that doesn’t require you to add a beneficiary to # TransferFunds up to ₹25000/- per day...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.