नई दिल्ली: अगर आप किसी काम को पूरा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसमें असफल हो रहे हैं तो आप उस काम के बारे में दूसरों को सलाह देना शुरू कर दें. इस तरह आपके खुद के सफल होने की संभावना 65% से ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसा एक शोध के बाद सामने आया है. हाल ही में 2 हजार से ज्यादा लोगों पर एक शोध किया गया है जिसके बाद यह नतीजा सामने आया है . यह शोध अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने मिलकर किया है. इस शोध का मुख्य आधार मोटिवेशन से जुड़ा था. शोधकर्ताओं द्वाया यह शोध यह जानने के लिए किया गया था कि अगर कोई व्यक्ति बार बार मिल रही असफलता से निराश है तो उसे प्रेरित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या होगा. इस सवाल का जवाब ढूंढते ढूंढते शोधकर्ताओं को अनोखा परिणाम मिला. शोध में पता चला, भले ही कोई व्यक्ति खुद असफल हो रहा हो, लेकिन जब वो किसी और को सलाह देता है तो खुद-ब-खुद उसका आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही वह दूसरों को जो सलाह दे रहा है, वो उसके अवचेतन या अचेतन दिमाग तक पहुंचती है. इन बातों का असर उस सलाह देने वाले व्यक्ति के व्यवहार और आउटपुट में दिखने लगता है. इसी वजह से उसके...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.