Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेटीएम

केरल के लिए 10 हजार का दान देकर ट्रोल हुए Paytm मालिक, ट्विटर पर ऐसे उड़ा मजाक

केरल में आई बाढ़ ने देश के साथ ही विदेशों में रह रहे लोगों को झकझोर के रख दिया है. यही वजह है कि दुनिया भर में इसके लिए कैंपेन चल रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद की खातिर देश में हर कोने से योगदान मिल रहा है. इसी कड़ी में ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम ने भी एक कैंपेन चलाया है. पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने इस कैंपेन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए रकम दान की. उन्होंने पेटीएम ऐप से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 हजार रुपये का योगदान किया. हालांकि, अपने इस योगदान के लिए वह ट्विटर पर ट्रोल हो गए. 10 हजार के दान का किया ट्वीट विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए का योगदान दिया. उन्होंने इसका एक ट्वीट करते हुए ऐलान किया कि मैंने अपना 10 हजार रुपए का योगदान दे दिया अब आपकी बारी. हालांकि, सोशल मीडिया को अरबपति विजय शेखर का सिर्फ 10 हजार रुपए का दान नहीं भाया और उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कहा यह पेटीएम का विज्ञापन करने जैसा है. पेटीएम ने दी सफाई हालांकि, कुछ यूजर्स ने विजय शेखर का सम...

Paytm ने किया यूजर्स का डाटा लीक! कंपनी ने ग्राहकों से कहा- सब झूठ है

नई दिल्ली:  फेसबुक के यूजर के डाटा लीक प्रकरण  पर मचे बवाल के बीच डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम पर ऐसा ही कुछ आरोप लगा है. हालांकि कंपनी ने सफाई दी है कि वह अपने प्रयोगकर्ताओं या यूजर्स का डाटा कभी अपने निवेशकों या किसी अन्य विदेशी इकाई से साझा नहीं करती है.  पेटीएम  ने कहा कि वह डाटा को स्थानीय स्तर पर भारत में स्टोर करती है, जिस पर किसी बाहरी पक्ष की पहुंच नहीं होती. देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास  पेटीएम ब्रांड  का स्वामित्व है. यह देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी है. कंपनी ने कहा कि वह अपने यूजर्स के डाटा को कभी तीसरे पक्ष की एजेंसियो, अंशधारकों, निवेशकों या विदेशी इकाई से साझा नहीं करती है. सांसद नरेंद्र जाधव ने राज्यसभा में कहा था कि चीन की अलीबाबा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. अलीबाबा के पास पेटीएम की हिस्सेदारी है. इसके बाद ही बवाल मचा. जापान के सॉफ्टबैंक से किया पेटीएम ने किया करार यह भी खबर है कि पेटीएम ने जापान के सॉफ्टबैंक से पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए करार भी किया है. इसमें याहू जापान कॉरपोरेशन भी हिस्...