विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.