Skip to main content

Posts

Showing posts with the label India-China

OECD का पूर्वानुमान, 40 साल में दुनिया पर 'राज' करेंगे भारत और चीन

नई दिल्ली :  मौजूदा समय में बनाई गई पॉलिसी आने वाले समय में जीवनयापन के स्तर पर सकारात्मक असर डालेंगी. ओईसीडी की तरफ से आने वाले समय के आर्थिक परिदृश्य के बारे में यह बात कही गई है. ओईसीडी की तरफ से यह भी कहा गया है कि साल 2060 तक पूरे ग्लोबल आउटपुट का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा भारत और चीन के पास होगा. ब्लूमबर्ग में प्रकाशित इस रिपोर्ट में भविष्य को लेकर और भी कई अहम तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है. चीन और भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ी रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति में मंदी आई है लेकिन एशिया के दो प्रमुख राष्ट्रों पर इसका असर नहीं है, बल्कि इनकी गति में पहले के मुकाबले तेजी आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आने वाले समय में आर्थिक शक्ति का केंद्र एशिया होगा. ब्लूमबर्ग में प्रकाशित रिपोर्ट में रोबोट्स को लेकर ज्यादा चिंता जाहिर नहीं की गई है बल्कि सामाजिक और आर्थिक मामलों पर ज्यादा चर्चा की गई है. जीवनयापन स्तर में तेजी से बदलाव होगा ओईसीडी का कहना है कि इस हालात में आने वाले समय में प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी होगी और ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रशिया, इंडिया, इंडोनेश...

मोदी का इंडिया-चाइना बॉर्डर मिशन, खुद गए किंगदाओ और सेना प्रमुख को भेजा बॉर्डर

कूटनीति के माहिर खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के मिशन में जुटे हुए हैं. इसके लिए वो हर कूटनीतिक और राजनीतिक दांव आजमा रहे हैं. डोकलाम पर चीन को कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर करने के बाद अब पीएम मोदी सीमा विवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं. इसी कड़ी में शनिवार को एक ओर पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के किंगदाओ शहर को रवाना हुए, तो दूसरी ओर सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत चीन बॉर्डर से सटे अरुणाचल के ताक्सिंग इलाके का दौरा करने निकल पड़े. शनिवार को सेना प्रमुख ताक्सिंग पहुंचे और अग्रिम चौकियों का दौरा किया. साथ ही सैन्य ऑपरेशन की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान जनरल रावत ने सैनिकों से सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बेहतर करने को लेकर कदम उठाने को कहा. माना जा रहा है कि सेना प्रमुख रावत का चीन सीमा से सटे इलाकों का यह दौरा कूटनीति का हिस्सा था. पीएम मोदी इस बात को भलीभांति जानते है कि सीमा पर शांति स्थापित किए बिना दोनों देशों के बीच रिश्तों को बे...

PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर दस्तखत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के चिंगदाओ पहुंचे.  वहां एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने करीब एक महीने पहले वुहान में हुई पहली अनौपचारिक बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन पर चर्चा की. पिछले चार साल में यह दोनों नेताओं की 14वीं मुलाकात है. इस दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच बाढ़ के आंकड़े उपलब्ध कराने और चावल के निर्यात के नियम सरल बनाने को लेकर समझौतों पर दस्तखत हुए. पहले समझौते में भारतीय राजदूत गौतम बंबावाले और चीनी उप विदेश मंत्री कोंग शौनयू ने हस्ताक्षर किए. इसके बाद दूसरे समझौते में गौतम बंबावाले और चीनी के मंत्री नी यूफेंग ने दस्तखत किए. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI ✔ @ANI Qingdao: Prime Minister Narendra Modi met Chinese President Xi Jinping...