Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुन्ना बजरंगी

मुन्ना बजरंगी के मर्डर से उड़ी मुख्तार अंसारी की नींद! 48 घंटे से बैरक से बाहर नहीं रखा कदम

बांदा :  उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद  बाहुबली बसपा विधायक और पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी  सोमवार को बागपत जेल में अपने सहयोगी  डॉन मुन्ना बजरंगी  की हत्या से सहम गए हैं. वह दो दिन से अपनी बैरक से बाहर नहीं निकले हैं. जेल प्रशासन ने हालांकि उनकी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. दो दिन से अपनी बैरक ने बाहर नहीं निकले हैं अंसारी- जेल प्रशासन बांदा कारागार के जेलर वी.एस. त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि बागपत जेल में सोमवार को अपने सहयोगी डॉन मुन्ना बजरंगी उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह की हत्या से यहां की जेल की बैरक संख्या-15 और 16 में बंद बाहुबली बसपा विधायक और पूर्वांचल कमाफिया डॉन मुख्तार अंसारी काफी सहमे हुए हैं. वह दो दिन से अपनी बैरक से बाहर नहीं निकले और न ही किसी से मुलाकात की इच्छा जताई है. अंसारी ने दो दिन से सही तरीके से खाना भी नहीं खाया है. CCTV के जरिए अंसारी पर रखी जा रही है नजर जेल प्रशासन हालांकि उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं करना चाहता है और इसके मद्देनजर उनकी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जेलर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे बंदियों की हरक...