Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ASI

विहिप कार्यकर्ताओं ने ताजमहल का गेट गिराया, बोले-400 साल पुराने मंदिर के रास्‍ते में बन रहा था रुकावट

विहिप कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ताजमहल के पश्चिमी गेट को तोड़ दिया है. नई दिल्‍ली:  विहिप कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर  ताजमहल  के पश्चिमी गेट को तोड़ दिया है. आरोप है कि इस गेट से 400 साल पुराने सिद्धेश्‍वर महादेव मंदिर का रास्‍ता बंद हो गया था. यह स्‍टील गेट  आर्कयोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI)   ने लगवाया था. हिन्‍दुत्‍व संगठन के कुछ सदस्‍यों ने रविवार को हथौड़ी, सरिया और ईंट-पत्‍थरों से गेट पर हमला किया और उसे गिरा दिया. वे लोग नारेबाजी कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने इस मामले में बीच-बचाव किया और विहिप कार्यकर्ताओं को संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोका. 30 विहिप सदस्‍य आए थे गेट तोड़ने ताज सेफ्टी के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 25 से 30 विहिप कार्यकर्ता ताजमहल के पश्चिम गेट पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. यह गेट एएसआई ने हाल में लगवाया था. प्रदर्शनकारियों के हाथ में हथौड़े और सरिया थी. उन्‍होंने गेट उखाड़ा और उसे 50 मीटर दूर फेंक दिया.

बागपत के खेत में मिले 4000 साल पुराने रथ-मुकुट, पुरातत्व विभाग भी हैरान

  1   /   10 उत्तर प्रदेश के बागपत में आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) को 4000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं. खेत की जमीन से महज दस सेंटीमीटर नीचे मिली कांस्य युगीन सभ्यता के बारे में जानकारों का कहना है कि यह सभ्यता  मेसोपोटामिया जैसी समृद्ध रही होगी. 2   /   10 एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि हम बागपत के सादिकपुर सनौली गांव में खुदाई कर रहे हैं. इस इलाके में इतनी प्राचीनतम सभ्यता मिलना हैरान करने वाला है. इसमें भी सबसे बड़ी बात तो यह कि इस इलाके में खुदाई में शाही कब्रों का एक समूह मिला है.   3   /   10 इस खुदाई का काम देख रहे एएसआई अधिकारी डॉ एस के मंजुल का कहना है कि अभी तक जो तथ्य मिले हैं उससे तो यह लगता है कि यह काल 4000 साल पुराना रहा होगा. यानी लगभग 1800 से 2000 ईसा पूर्व का. 4   /   10 इसके अलावा कब्रें और अंतिम संस्कार के जो साक्ष्य मिले हैं उनमें पहली बार ताबूत में रखी इतनी पुरानी कब्रें मिली हैं. तमाम कब्रें लकड़ी के ताबूत में बंद हैं. इनकी दीवारों पर तांबे की प्लेटिंग है, जिस पर तमाम तरह की आकृतियां उकेरी गई हैं. 5   /   10 इतना ही नहीं, त...