Skip to main content

Posts

Showing posts with the label north korea

ट्रंप ने रद्द किया विदेश मंत्री की यात्रा, उत्तर कोरिया में ऑफिस खोलने में देरी कर सकता है सोल

सोल :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की प्योंगयांग यात्रा अचानक से रद्द किये जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने आज कहा कि उत्तर कोरिया में संपर्क कार्यालय खोलने में देरी हो सकती है. ट्रंप ने जून में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता के बाद से परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयासों में कम प्रगति होने का दावा करते हुये शुक्रवार को अपने विदेश मंत्री की यात्रा रद्द कर दी थी. कोरियाई प्रायद्वीप के राजनयिक गतिरोध में तेजी से कमी आई थी लेकिन अचानक से पोम्पिओ की यात्रा स्थगित किये जाने से उत्तर कोरिया में संपर्क कार्यालय खोलने की दक्षिण कोरिया की योजना को झटका लगा है. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता किम इयुई-कीओम ने संवाददाताओं को बताया, 'हम नहीं कह सकते हैं कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.' उन्होंने कहा, 'पोम्पिओ के उत्तर और अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन में शामिल होने सहित घटनाओं की सुगम श्रृंखला के हिस्से के तहत हम संपर्क कार्यालय खोलने पर विचार कर रहे थे लेकिन एक नई स्थिति पैदा होने के बाद इसकी एक समीक्षा करने की ...

65 हजार करोड़ का मालिक है किम जोंग-उन, कमाई का जरिया जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्‍ली:  दुनिया के सबसे रहस्‍यमय देश उत्‍तर कोरिया के  तानाशाह किम जोंग-उन  ने प्रतिबंधों के बावजूद कमाई के कुछ तरीके इजाद किए हैं. इसमें तस्‍करी से लेकर अवैध धंधे तक शामिल हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग के शौक को पूरा करने के लिए उत्‍तर कोरियाई अधिकारी तस्‍करी तक करते हैं.  यूएन, अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों  की तरफ से ट्रेड बैन के बावजूद किम जोंग अलग-अलग तरीके से कमाई कर रहा है. तस्करी से लाई जाती है सिगरेट लिमोजिन कार  से लेकर फ्रांसीसी सिगरेट तक जैसी चीजें उत्‍तर कोरिया के अधिकारी अपने तानाशाह के लिए तस्‍करी के जरिए लाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के देशो में फैली उत्‍तर कोरियाई एंबेसी के आधिकारी किम के एजेंट के तौर पर काम करते हैं. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने उत्‍तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इसके चलते दुनिया भर के देश उत्‍तर कोरिया को सिर्फ जरूर चीजों की ही सप्‍लाई कर सकते हैं. इसके चलते अपने सुप्रीम लीडर के शौक को पूरा करने के लिए उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों को ये सब काम करने पड्ते हैं. 200 करोड़ की शराब पीता है किम ऐशो-आराम से जीना, मनमानी व...

किम जोंग-उन ने डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलकर वह हासिल किया, जो उनके 'बाप-दादा' को नहीं मिला

द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है. उत्‍तर कोरिया के तानाशाह  किम जोंग-उन ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात  की है. द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है. इससे पहले किसी मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्रपति की भी मुलाकात उत्‍तर कोरियाई शासक से नहीं हुई थी. यह मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम है क्‍योंकि कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया की पूंजीवादी एवं लोकतांत्रिक देश अमेरिका से मुलाकात हो रही है. शीत युद्ध का दौर इसी विचारधारात्‍मक अंतर के कारण अमेरिका और सोवियत संघ के बीच बंटे दो ध्रुवीय विश्‍व के बीच तकरीबन 50 सालों तक शीत युद्ध हुआ और 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ ही इसका खात्‍मा हुआ. लेकिन उस दौर की चपेट में आए दो कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया और क्‍यूबा इससे अभी तक अछूते ही रहे थे. ये अभी भी उसी युग की मानसिकता में जी...

किम का खत मिलने के बाद मुलाकात को राजी हुए ट्रंप, कहा- अब सिंगापुर में ही होगी समिट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तमाम उठापटक के बाद आखिरकार उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन से मुलाकात करने को एक बार फिर तैयार हो गए हैं. अब दोनों नेता पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर ही मुलाकात करेंगे यानी ट्रंप और किम की मुलाकात सिंगापुर में 12 जून को ही होगी. यह पहली बार होगा, जब दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे. व्हाइट हाउस में उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी किम योंग चोल से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की. बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने अपने करीबी  किम योंग चोल के जरिए ट्रंप को एक खत भेजा था, जिसको पढ़ते ही वो किम से सिंगापुर में पूर्व निर्धारित समय पर मिलने को राजी हो गए. किम योंग चोल के व्हाइट हाउस से जाने के फौरन बाद ट्रंप ने कहा,‘हम 12 जून को (सिंगापुर में) किम जोंग उन के साथ बैठक करने जा रहे हैं. यह अंत में एक सफल प्रक्रिया होगी.’ उन्होंने कहा, ‘मैं 12 जून को सिंगापुर की यात्रा करूंगा. संबंध बन रहे है. यह एक शुरुआत होगी. मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह एक बैठक में होगा. मुझे लगता है कि एक बैठक में हम...