Skip to main content

किम जोंग-उन ने डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलकर वह हासिल किया, जो उनके 'बाप-दादा' को नहीं मिला

द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है.


उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की है. द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है. इससे पहले किसी मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्रपति की भी मुलाकात उत्‍तर कोरियाई शासक से नहीं हुई थी. यह मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम है क्‍योंकि कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया की पूंजीवादी एवं लोकतांत्रिक देश अमेरिका से मुलाकात हो रही है.

शीत युद्ध का दौर
इसी विचारधारात्‍मक अंतर के कारण अमेरिका और सोवियत संघ के बीच बंटे दो ध्रुवीय विश्‍व के बीच तकरीबन 50 सालों तक शीत युद्ध हुआ और 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ ही इसका खात्‍मा हुआ. लेकिन उस दौर की चपेट में आए दो कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया और क्‍यूबा इससे अभी तक अछूते ही रहे थे. ये अभी भी उसी युग की मानसिकता में जी रहे थे और पूंजीवादी अमेरिका को दुश्‍मन नंबर-1 मान रहे थे.

हालांकि कुछ समय पहले बराक ओबामा के दौर में क्‍यूबा कुछ हद तक इस मानसिकता से उस वक्‍त उबरा जब 60 बरस बाद वहां अमेरिका ने वाणिज्‍य दूतावास खोला. हालांकि अभी भी क्‍यूबा दुनिया की मुख्‍यधारा में शामिल नहीं हो सका है और अमेरिका से रिश्‍ते कमोबेश सर्द ही हैं.
kim jong un and donald trump
डोनाल्‍ड ट्रंप पहले ऐसे मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्रपति हैं जिन्‍होंने उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मुलाकात की.

किम जोंग-इल (1941-2011)
इस पृष्‍ठभूमि में उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात बेहद अहम है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि भले ही उत्‍तर कोरियाई शासकों की तीसरी पीढ़ी सत्‍ता पर काबिज है लेकिन इससे पहले किम जोंग उन के पिता किम जोंग-इल (1941-2011) और दादा किम इल-सुंग (1912-94) की मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्र प्रमुखों से मुलाकात नहीं हुई. हालांकि ऐसा नहीं हुआ कि प्रयास नहीं हुए. किम जोंग-इल के दौर में उत्‍तर कोरिया ने कई अहम मिसाइल परीक्षण किए और परमाणु परीक्षण की कोशिशें कीं. नतीजतन उस पर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कई प्रतिबंध लगाए. अमेरिका ने ही इस अभियान का नेतृत्‍व किया. इन आर्थिक प्रतिबंधों का उत्‍तर कोरिया के जनजीवन पर गहरा असर पड़ा. इस चुनौती से निपटने के लिए किम जोंग-इल ने रूस और चीन जैसे अपने दोस्‍तों से मदद तो ली लेकिन अमेरिका से कुछ हासिल नहीं कर सके.
bill clinton and kim jong il
2009 में अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की तत्‍कालीन उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग-इल से मुलाकात हुई.(फाइल फोटो)

हालांकि इस कड़ी में 2009 में उनकी मुलाकात पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन से उस वक्‍त हुई जब वह उत्‍तर कोरिया गए थे. वह एक आम नागरिक के रूप में वहां गए थे, हालांकि उस वक्‍त उनकी पत्‍नी हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की विदेश मंत्री थीं. दरअसल उत्‍तर कोरिया ने अमेरिका के दो पत्रकारों को अपने यहां बंदी बना रखा था. उनकी रिहाई के मकसद से बिल क्लिंटन गए थे. इसी कड़ी में उनकी मुलाकात किम जोंग-इल से हुई. इस मुलाकात का फोटो भी जारी किया गया. इस तस्‍वीर में अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति ने मुस्‍कुराने से इनकार कर दिया था. उन्‍होंने अपने सहयोगियों से ऐसा ही करने का आग्रह किया था. हालांकि उस यात्रा का नतीजा यह निकला कि अमेरिकी पत्रकारों को छोड़ दिया गया.
jimmy carter and kim il-sung
1994 में अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर(बाएं से तीसरे) की मुलाकात किम इल-शुंग(बाएं से चौथे) से हुई.(फाइल फोटो)

किम इल-सुंग (1912-94)
इसी तरह अमेरिका के एक अन्‍य पूर्व राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर उत्‍तर कोरिया के संस्‍थापक शासक किम इल-शुंग के दौर में 1994 में वहां गए थे और उनकी मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के कुछ हफ्तों के बाद ही किम इल-शुंग का निधन हो गया था.

इस कड़ी में किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात की मुस्‍कुराती तस्‍वीर कम से कम यह तो कहती है कि दोनों देशों के रिश्‍तों पर जमी बर्फ पिघलती दिख रही है. इसका नतीजा क्‍या निकलेगा, यह आने वाला वक्‍त बताएगा?

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...