Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Delhi metro

दिल्ली मेट्रो से वाजपेयी का था गहरा रिश्ता, आम यात्री की तरह लाइन में लगकर खरीदा था टोकन

नई दिल्ली :  देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया. गुरुवार शाम 5.05 बजे उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में आखिरी सांसें ली. अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यों की जितनी सरहाना की जाए, उतनी कम है. 2002 में किया था पहले कॉरिडोर का उद्घाटन दिल्ली मेट्रो में हर रोज सफर करने वाले 25 लाख से ज्यादा लोगों को शायद पता नहीं होगा कि इस रेल नेटवर्क की शुरुआत रेड लाइन के 8.2 किलोमीटर लंबे खंड से हुई थी और उस वक्त इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था. वाजपेयी ने 24 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सबसे पहले कॉरिडोर का उद्घाटन किया था जिससे दिल्ली का एक बड़ा सपना पूरा हुआ था. इस उद्घाटन अवसर पर दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री अनंत कुमार, डीएमआरसी के प्रमुख ई. श्रीधरन और मेट्रो के अध्यक्ष मदन लाल खुराना भी मौजूद थे. लाइन में लगकर खरीदा का यात्रा टोकन वाजपेयी ने ही कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो का पहला यात्रा टोकन खुद पैसे देकर खरीदा था खास बात ये...

दिल्ली से हरियाणा की दूरी होगी कम, आज से ग्रीन लाइन पर मुंडका-बहादुरगढ़ के बीच शुरू होगी मेट्रो सेवा

नई दिल्ली :  दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाली  दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन  की विस्तारित फेज का प्रधानमंत्री मोदी आज (रविवार को) शुभारंभ करेंगे. इंद्रलोक व कीर्ति नगर से मुंडका तक चलने वाली ग्रीन लाइन मेट्रो का विस्तार हरियाणा को जोड़ने के लिए बहादुरगढ़ तक किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से एक रिमोट कंट्रोल के जरिये सेवा का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी द्वारा मेट्रो के नए फेज का उद्घाटन होने के बाद शाम 4 बजे से यह सेवा आम जनता के लिए खोल दी जाएगी. लगभग 12 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन को सुरक्षा आयुक्त की तरफ से दो जून को ही हरी झंडी दे दी गई थी. मुंडका से बहादुरगढ़ तक मेट्रो की ग्रीन लाइन का विस्तार करने के बाद इस लाइन में 7 स्टेशन और बढ़ जाएंगे. दिल्ली से हरियाणा को तीसरी बार जोड़ेगी ये लाइन ग्रीन लाइन के मुंडका-बहादुरगढ़ सेक्शन के खुलते ही पड़ोसी राज्‍य हरियाणा तीसरी बार दिल्‍ली मेट्रो से जुड़ जाएगा. हरियाणा के गुड़गांव एवं फरीदाबाद शहर में मेट्रो सेवाएं पहले से परिचालन में हैं. यह सम्‍पूर्ण एलीवेटेड खंड राजधानी शहर को न केवल बहादुरगढ़ से जोड़ेगा ...