Skip to main content

Posts

Showing posts with the label aam aadmi party

पंजाब : लोकसभा चुनावों के लिए AAP ने की 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली :  2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. लोकसभा चुनावों की तैयारी की कड़ी में दिल्ली और पंजाब में पैठ बना चुकी आम आदमी पार्टी ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पंजाब आम आदमी पार्टी कोर कमेटी के चेयरमैन, प्रिंसिपल बुद्ध राम और तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. राजधानी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर पंजाब की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली के सीएम और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं वह दिल्ली मॉडल के आधार पर चुनाव लड़े. किस लोकसभा सीट से किस प्रत्याशी को मिला टिकट संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान फरीदकोट लोकसभा सीट से साधू सिंह होशिरपुर लोकसभा सीट से रवजोत सिंह अमृतसर लोकसभा सीट से सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से नरिंदर सिंह शेरगि...

आशुतोष का AAP पर पहला बड़ा हमला, कहा- 'चुनाव में पार्टी ने मुझे मेरा सरनेम जोड़ने के लिए मजबूर किया'

नई दिल्‍ली :  आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद आशुतोष ने पहली बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली इस पार्टी पर खुलेआम हमला बोला है. उन्‍होंने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जब उन्‍हें चांदनी चौक से बतौर प्रत्‍याशी मैदान में उतारा था, तब उन पर अपने नाम के आगे 'सरनेम' लगाने का दवाब बनाया गया था, जबकि उन्‍होंने अपने 23 साल के पत्रकारिता करियर में ऐसा कभी नहीं किया. उन्‍होंने इसे पार्टी की वोटबैंक और कास्‍ट की पॉलिटिक्‍स बताया. आशुतोष ने ट्वीट कर 'आप' पर निशाना साधा. 53 वर्षीय पूर्व आप नेता ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'मेरे पत्रकारिता के 23 सालों के करियर में किसी ने मेरी जाति और सरनेम नहीं पूछा. सभी मुझे मेरे नाम से जानते हैं. लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में जब मुझे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलवाया गया तो मेरे विरोध के बावजूद मेरे सरनेम का उल्‍लेख किया गया था. बाद में मुझे कहा गया कि सर आप जीतोगे कैसे, आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं'. ashutosh  ✔ @ashutosh83B In 23 years of my journalism, no one asked my caste, surname. Was known by...

पीएम मोदी का आवास घेरेंगे 'आप' कार्यकर्ता, पुलिस ने 4 मेट्रो स्‍टेशन बंद किए

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप)  के नेता रविवार (17 जून) को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे. दिल्‍ली के  मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और एलजी अनिल बैजल के बीच गतिरोध जारी है. केजरीवाल अपने 3 सहयोगियों के साथ राज निवास पर धरने पर बैठे हैं. आप प्रवक्‍ता पंकज गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली में एक जबरदस्‍त विरोध-प्रदर्शन की तैयारी है. यह शाम 4 बजे शुरू होगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने इस प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है.   View image on Twitter ANI  ✔ @ANI We aren't expecting people or parties from other states to come in our support but 4 CMs have come in our support, for the youngest political party. This is a matter of pride for us. They have come in support of the rights of the people of Delhi: Saurabh Bhardwaj, Aam Aadmi Party 1:34 PM - Jun 17, 2018 View image on Twitter ANI  ✔ @ANI AAP has not applied for permission for a protest march. At the time of protest, the exit gates of 4 metro stations namely Udyog Bhawan, Lok Kalyan Ma...