Skip to main content

पीएम मोदी का आवास घेरेंगे 'आप' कार्यकर्ता, पुलिस ने 4 मेट्रो स्‍टेशन बंद किए

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रविवार (17 जून) को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल के बीच गतिरोध जारी है. केजरीवाल अपने 3 सहयोगियों के साथ राज निवास पर धरने पर बैठे हैं.

आप प्रवक्‍ता पंकज गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली में एक जबरदस्‍त विरोध-प्रदर्शन की तैयारी है. यह शाम 4 बजे शुरू होगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने इस प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है.

 








ANI @ANI







We aren't expecting people or parties from other states to come in our support but 4 CMs have come in our support, for the youngest political party. This is a matter of pride for us. They have come in support of the rights of the people of Delhi: Saurabh Bhardwaj, Aam Aadmi Party
















ANI @ANI




AAP has not applied for permission for a protest march. At the time of protest, the exit gates of 4 metro stations namely Udyog Bhawan, Lok Kalyan Marg, Patel Chowk & Central Secretariat will be closed: Madhur Verma, DCP New Delhi on AAP protest near PM residence.









चार मेट्रो स्‍टेशनों के गेट रहेंगे बंद
दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि आप की तरफ से प्रदर्शन मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर 4 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए हैं.

 








ANI @ANI







I assure LG, PMO & Delhi police that there won't be any violence. People just want to tell PM that the LG appointed by him, is doing injustice to Delhi. He'll also be requested to tell IAS officers, who're on strike since last 4 months, to come back to work: Saurabh Bhardwaj, AAP








इस बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की हिंसा नहीं होगी. हमने किसी और राज्‍य से समर्थन नहीं मांगा था लेकिन 4 राज्‍यों के CM हमारे सपोर्ट में आए हैं. बीजेपी इसे नकार नहीं सकती. यह सबकी प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न है. वे दिल्‍ली के लोगों के हक की लड़ाई के समर्थन में खड़े हुए हैं.

 








ANI @ANI







I along with the Chief Ministers of Andhra Pradesh, Karnataka and Kerala have requested PM Modi today to resolve the problems of Delhi government immediately: West Bengal CM Mamata Banerjee (file pic)








केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा
रविवार तड़के ट्वीट कर केजरीवाल ने मोदी पर आरोप लगाया कि दिल्ली में अफसरों की हड़ताल उनके इशारे पर कराई गई. सीएम ने ट्वीट किया है, 'जो प्रधानमंत्री किसी राज्य में अफ़सरों की हड़ताल करवा के वहां का कामकाज ठप करता है, क्या ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों में देश का लोकतंत्र सुरक्षित है?'




















ANI @ANI





: Former Delhi CM Sheila Dikshit says, 'Delhi govt should work according to the existing rules & provisions. They cannot do whatever they want to'.








4 मुख्यमंत्रियों को केजरीवाल से उपराज्यपाल के कार्यालय पर मिलने की अनुमति नहीं देने पर आप नेतृत्व ने तीखी प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने आरोप लगाया कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है. उधर, प्रदर्शन को लेकर मेट्रो गेट बंद करने पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आप के प्रदर्शन में पहुंचने से लोगों को रोकने के लिए मेट्रो स्‍टेशन बंद किए गए हैं.

Comments

  1. Hi. I have checked your satyakamnews.com and i see you've got some
    duplicate content so probably it is the reason that you don't rank hi in google.
    But you can fix this issue fast. There is a tool that rewrites articles
    like human, just search in google: miftolo's tools

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...