नई दिल्ली : केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए नीति आयोग की बैठक में कथित तौर पर उपराज्यपाल के जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. नीति आयोग की बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के उपस्थिति संबंधी खबरों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने शहर के संवैधानिक प्रमुख को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं किया है. वहीं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बैजल की उपस्थिति का दावा करने वाली खबरों को झूठी बताया है. केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री का स्थान लेने का अधिकार है? मैंने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए अधिकृत नहीं किया है.’ Arvind Kejriwal ✔ @ArvindKejriwal Under which provision of the Constitution does LG have powers to replace the Chief Minister? I have not authorised him to go in my place. https:// twitter.com/scribe_prashan t/status/1008198934022492160 … 10:31 AM - Jun 17, 2018 ट्विटर पर किसी ने द...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.