Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bipin Rawat

आर्मी चीफ बोले, 'युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें, यह सुनिश्चित करना सेना का उद्देश्य

आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' पठानकोट:  थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि सरकार की नीति है कि कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को निष्प्रभावी कर दिया जाना चाहिए वहीं सेना का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि कश्मीरी युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें. थल सेना प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ जारी है. आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' दो दिवसीय यात्रा पर पठानकोट आए रावत ने यहां दिव्यांग सैनिकों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा, 'घाटी में हमारा ध्यान आतंकवादियों पर है. सेना का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें.’ बिपिन रावत ने कहा कि सेना का तरीका यह है कि वह युवक के परिवार से संपर्क करती है और उनसे कहती है कि वे युवक को आत्मसमर्पण करने के लिए कहें...

रक्षामंत्री सीतारमण जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा हालात का लिया जायजा

श्रीनगर : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी. सेना के अधिकारियों ने कहा कि सीतारमण के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी दौरे में साथ थे. रक्षा मंत्री ने राज्यपाल से भी मुलाकात कर राज्य की सुरक्षा स्तिथि का जायजा लिया. सेना प्रमुख ने बताया कि रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया. मौके पर मौजूद कमांडरों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी. जवानों के साथ अपनी बातचीत में रक्षा मंत्री ने उनके पेशेवर कौशल और नियंत्रण रेखा पर 24 घंटे कड़ी सतर्कता बरतने की सराहना की. रक्षामंत्री बलबीर चौकी पर गईं और उन्होंने वहां 28 इंफैंट्री डिवीजन के सैनिकों के साथ बाचतीत की. वह इस चौकी पर पहुंचने वाली पहली रक्षा मंत्री हैं. राज्यपाल के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा रक्षा मंत्री ने अपने इस दौरे में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा स्थिति पर ...