Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चीनी सेना

दक्षिण चीन सागर में आमने-सामने आ गए अमेरिका-चीन के जंगी जहाज और गर्मा गया माहौल

    वाशिंगटन/नई दिल्‍ली :  अमेरिका और चीन एक बार फिर विवादित दक्षिण चीन सागर पर आमने-सामने आ गए हैं. 30 सितंबर को दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका के युद्धपोत ने चीन के युद्धपोत को चेतावनी तक दी थी. इसके बाद दोनों युद्धपोत टकराते-टकराते बचे थे. इसपर चीन और अमेरिका के बीच शनिवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में चीन ने अमेरिका से दो टूक लहजे में कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में उन द्वीपों के निकट पोत तथा सैन्य विमान भेजना बंद करे जिन्हें चीन अपना बताता है. शीर्ष स्तर पर हुई इस बैठक को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच इस महीने के अंत में होने वाली मुलाकात की तैयारी के तौर देखा जा रहा है. फाइल फोटो दरअसल सितंबर में दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका और चीन के युद्धपोत गश्‍त पर थे. इसी दौरान अमेरिका के युद्धपोत के सामने चीन का युद्धपोत आ गया. अमेरिकी नौसैनिकों ने इस घटना के संबंध में बताया कि इस दौरान अमेरिकी युद्धपोत डेकाटर की ओर से चीन युद्धपोत को चेतावनी भी दी गई थी. इसके लिए डेकाटर से तेज हॉर्न बजाया गया लेकिन चीनी नौसेना ने इसे नजरअंदाज कर दिया था. इस पर डेकाटर प...