Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sameeksha Gupta

मप्र BJP में थम नहीं रही बगावत : इस पूर्व मेयर ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी

ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा के तीन बार विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. ग्वालियर :  ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा पर दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की. ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा टिकट की दावेदार गुप्ता ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. समीक्षा गुप्ता ने भाजपा पर अपने सिद्धांतों पर भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन फिर भी उन्हे टिकट नहीं दिया गया. ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा के तीन बार विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है. समीक्षा ग्वालियर में 2009 से 2015 तक भाजपा की महापौर रही हैं. मंगलवार को अपने घर में समीक्षा ने मीडिया से कहा कि वे अपने इलाके की जनता के आह्वान पर चुनाव लड़ रही हैं. उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा में अब सबसे ज...