Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Paneer Dishes

सावधान! पनीर खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, पढ़ें यह रिपोर्ट

सुमन अग्रवाल/नई दिल्लीः  आप जो पनीर खा रहे हैं क्या वो हेल्दी है, क्या वो पनीर ताजा है. आप तो उसे ताजा और हेल्थी समझकर ही खरीदते हैं लेकिन क्या आपको पता है उस पनीर में कुछ माइक्रोबायोलॉजिकल बैक्टेरिया पैदा हो जाते हैं. कंज्यूमर वॉयस की एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि पनीर के कई बड़े ब्रांड हैं जो एफएसएसआई के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं. कंज्यूमर वॉयस पनीर के आठ ब्रांड का डीएनए टेस्ट कराया जिसमें 3 एफएसएसआई के सेफ्टी और हाइजीन दोनों क्राइटेरिया पर खरे उतरते हैं लेकिन 4 ब्रांड इन क्राइटेरिया से दूर हैं. कंज्यूमर वॉयस ने कराया डीएनए टेस्ट  कंज्यूमर वॉयस ने बीआईएस और एफएसएसआई के मानकों के आधार पर पनीर का डीएनए टेस्ट कराया. इस टेस्ट में सामने आया है पनीर के तीन ब्रांड ऐसे हैं जिसके अंदर माइक्रोबायोलॉजिकल कंटेंट नहीं है लेकिन 4 ऐसे भी ब्रांड हैं जिसमें माइक्रोबायोलॉजिकल काफी मात्रा में पाए गए हैं. माइक्रोबायोलॉजिकल एक तरह के बैक्टेरिया कंटेंट होते हैं, जो किसी भी फूड प्रोडक्ट में हाइजीन की कमी की वजह से पैदा होते हैं. इससे उस फूड प्रोडक्ट अनहेल्दी हो जाता है. अप्रत्यक्ष रूप से वो हमारे स...