Skip to main content

सावधान! पनीर खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, पढ़ें यह रिपोर्ट

सुमन अग्रवाल/नई दिल्लीः आप जो पनीर खा रहे हैं क्या वो हेल्दी है, क्या वो पनीर ताजा है. आप तो उसे ताजा और हेल्थी समझकर ही खरीदते हैं लेकिन क्या आपको पता है उस पनीर में कुछ माइक्रोबायोलॉजिकल बैक्टेरिया पैदा हो जाते हैं. कंज्यूमर वॉयस की एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि पनीर के कई बड़े ब्रांड हैं जो एफएसएसआई के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं. कंज्यूमर वॉयस पनीर के आठ ब्रांड का डीएनए टेस्ट कराया जिसमें 3 एफएसएसआई के सेफ्टी और हाइजीन दोनों क्राइटेरिया पर खरे उतरते हैं लेकिन 4 ब्रांड इन क्राइटेरिया से दूर हैं.

कंज्यूमर वॉयस ने कराया डीएनए टेस्ट 
कंज्यूमर वॉयस ने बीआईएस और एफएसएसआई के मानकों के आधार पर पनीर का डीएनए टेस्ट कराया. इस टेस्ट में सामने आया है पनीर के तीन ब्रांड ऐसे हैं जिसके अंदर माइक्रोबायोलॉजिकल कंटेंट नहीं है लेकिन 4 ऐसे भी ब्रांड हैं जिसमें माइक्रोबायोलॉजिकल काफी मात्रा में पाए गए हैं. माइक्रोबायोलॉजिकल एक तरह के बैक्टेरिया कंटेंट होते हैं, जो किसी भी फूड प्रोडक्ट में हाइजीन की कमी की वजह से पैदा होते हैं. इससे उस फूड प्रोडक्ट अनहेल्दी हो जाता है. अप्रत्यक्ष रूप से वो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकरक होते हैं.

कोल्ड चेन का ध्यान रखना जरूरी
दरअसल, अगर प्लांट जहां से दूध या दूध के कोई उत्पाद तैयार होकर रिटेलर के पास आते हैं उस दौरान अगर कोल्ड चेन का ध्यान नहीं रखा गया और फूड प्रोडक्ट को 8 डिग्री से ज्यादा तापमान में रखा गया तो उसमें ये बैक्टेरिया पैदा हो जाते हैं. जब हमने एफएसएसआई से उनके मानकों पर बात की तो FSSAI के स्टैंडर्ड और रेगुलेशन एडवाइजर सुनील बक्शी ने कहा, हमारे पास मिल्क प्रोडक्टस के लिए स्टैंडर्ड हैं, लेकिन वो मैन्यूफ्रेक्चर्रर के स्तर पर है. सेफ्टी क्राइटेरिया को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड बने हैं लेकिन हाइजीन का स्तर ज्यादातर रिटेलर के एंड से देखा जाना चाहिए.

सेलर भी हाइजीन और सेफ्टी का ध्यान रखें
कंज्यूमर वॉयस के टेक्निकल अफसर जो इस पनीर की टेस्टिंग से भी जुड़े हैं के सी चौधरी ने बताया कि हमने एफएसएसआई के मानकों के आधार पर ही पनीर की टेस्टिंग कराई है. हमने पाया कि कुछ ब्रांड्स में माइक्रोबायोलॉजिकल कंटेंट हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानीकारक हैं. एफएसएसआई के पास मैन्यूफ्रेक्चर्रर के लिए मानक है, लेकिन रिटेलर या कंज्यूमर के लिए माइक्रोबायोलॉजिकल के स्तर पर कोई क्राइटेरिया नहीं है. हम उनसे गुजारिश करने वाले हैं कि वे रिटेलर और कंज्यूमर के लेवल पर भी माइक्रोबायोलॉजिकल के स्टैंडर्ड लेकर आएं ताकि सेलर भी हाइजीन और सेफ्टी का ध्यान रखे.

ऐसे पैदा होते हैं माइक्रोबायलॉजिकल बैक्टेरिया 
मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए FSSAI के पास स्टैंडर्ड है. दूध के प्लांट से जब दूध या कोई भी मिल्क प्रोडक्ट्स मैन्यूफ्रेक्चर होता है, वहां से रिटेलर के पास आने तक और कंज्यूमर के हाथ में जाने तक एक कोल्ड चेन मेंटेन करनी होती है. इस दौरान उस प्रोडक्ट को 8 डिग्री से ज्यादा के तापमान में नहीं रखा जाना चाहिए. मिल्क प्रोडक्ट्स को ठंडे में रखना अनिवार्य होता है. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उसमें कई तरह के बैक्टेरिया पैदा हो जाते हैं. कच्चा पनीर और जो पनीर खुले में रखा है उसमें बैक्टेरिया की ज्यादा आशंका होती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...