नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कड़ा कदम उठाते हुए एसएससी संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा 2017 (SSC CGL) और एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा, 2017 (SSC Combined Senior Secondary Level Exams 2017) का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत ने कहा पहली नजर में पूरी एसएससी परीक्षा प्रक्रिया और परीक्षा में गड़बड़ी नजर आ रही है. न्यायालय ने कहा कि वह एसएससी परीक्षा घोटाले से लाभान्वित होने वाले लोगों को सेवा में शामिल नहीं होने से रोक सकती है. सात दिन तक चला था प्रदर्शन आपको बता दें कि इसी साल परीक्षा देने वाले हजारों परीक्षार्थियों ने एसएससी एग्जाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की थी. परीक्षार्थियों की मांग थी कि 17 से 22 फरवरी 2018 के बीच हुए सभी पेपर की सीबीआई से जांच हो. सात दिन तक चले परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के बाद मार्च में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मांग को मान लिया था. सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर मई में 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, उनमें 10 कर्मचारी सिफी टेक्नोलॉजी प्राइ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.