Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हीरो मोटरकॉर्प

आ रही है हीरो की दमदार बाइक XPulse 200T, जानें लॉन्चिंग का समय और कीमत

  नई दिल्ली:  हीरो मोटरकॉर्प ने इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA 2018 में अपनी नई बाइक XPulse 200T से पर्दा उठाया जिसका उत्पादन अगले वर्ष से शुरू किया जाएगा. इसे XPulse 200 के साथ ही लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, Hero XPulse 200T टूरिंग के लिए काफी बेहतर बाइक है. हीरो के मुताबिक, "XPulse 200T टूरर बाइक है जो ग्राहकों को आधुनिक तकनीकी का अनुभव प्रदान करेगी. इसलिए इसे राइडर फेंडली बनाया गया है ताकि लंबे समय तक राइडिंग करना आरामदायक रहे. लगेज रखने के लिए बड़ी लगेज प्‍लेट भी दी गई है. लोडिंग कैपेसिटी भी बढ़ा दी गई है. हीरो एक्सपल्स 200टी स्टैंडर्ड वर्जन से कई मायनों में अलग होगी. इसमें 30mm लोअर ग्राउंड क्लियरेंस और अलग सीट व हैंडलबार है. XPulse 200 के जैसे, 200T में सिंगल चैनल एबीएस, एलईडी हेड और टेल लैंप्‍स, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर दिए गए हैं. हीरो ने 200T प्लेटफॉर्म पर आधारित चार अन्य बाइक कैफे रेसर कॉन्सेप्ट, डेजर्ट कॉनसेप्ट, स्क्रैम्बलर और फ्लैट ट्रैक का भी प्रदर्शन किया. कंपनी ने कहा कि वह इस दिशा में और आगे बढ़ेगी. नई X...