Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Junagadh

वलसाड में पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित, कहा-'जल्द हर घर पहुंचेगा स्वच्छ पानी'

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी   गुजरात  दौरे पर वलसाड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को रक्षाबंधन के मौके पर 600 करोड़ रुपये की परियोजना को तोहफा दिया. परियोजना का ऐलान करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'रक्षा बंधन का पर्व सामने हो और गुजरात में एक लाख से भी अधिक परिवारों और बहनों को उनके नाम से अपना घर मिले मैं समझता हूं रक्षा बंधन का इसे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता है.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की खास बातें... - गुजरात में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. बीजेपी सरकार चाहती है कि देश के हर नागरिक के पास अपना घर हो, ताकि वह आराम से रह सके. -  एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, जब बैंक गरीब के घर के सामने खड़े हैं. - मैंने कई साल आदिवासी इलाके में गुजारे हैं. - पहले सीएम के गांव में पानी नहीं था, लेकिन बीजेपी के प्रयासों से वहां पर पानी भेज पाना संभव हो पाया है. घर के लिए रिश्वत नहीं... प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर प्...