Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सचिन पायलट

राजस्थान: जिस हथियार से बीजेपी करती रही है वार, अब कांग्रेस उसी से करेगी पलटवार

जयपुर:  राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को बखान कर बीजेपी के लिए वोट मांग रही हैं. कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी की कमजोर कड़ियों को जनता के बीच उजागर करने में जुटी है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने जयपुर और आसपास के इलाकों में बीजेपी के हथियार से ही उसपर पलटवार करने की रणनीति बनाई है. मंदिर शब्द आते ही जेहन में बीजेपी का नाम आता है. मंदिर के मुद्दे को अबतक बीजेपी के लोग ही उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में है. दरअसल, जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण और अन्य विकास कार्यों के लिए कई मंदिर हटाए गए हैं. कांग्रेस इस बात को जयपुर और आसपास के इलाकों में बीजेपी के खिलाफ हथियार के रूप में आजमाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर के एक हिंदूवादी संगठन ने हाल ही में यहां फिर से बनाए जा रहे एक मंदिर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पूजा के बाद इसकी गंगाजल से शुद्धि की है. यह संगठन आने वाले चु...