Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bangladesh

ऐसा क्‍या हुआ, जो बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से भाग रहे हैं रोहिंग्या...

दरअसल, रोहिंग्या शरणार्थियों को बृहस्पतिवार से बौद्ध बहुल म्‍यांमार वापस भेजे जाने की योजना बना रहे हैं. तेकनाफ (बांग्लादेश) :  रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी  उन्हें इस हफ्ते के मध्य में वापस म्‍यांमार भेजे जाने से बचने के लिए बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से भाग रहे हैं. समुदाय के नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी रोहिंग्या शरणार्थियों को बृहस्पतिवार से बौद्ध बहुल म्‍यांमार वापस भेजे जाने की योजना बना रहे हैं. ये शरणार्थी म्‍यांमार में उनपर हुए अत्याचार के बाद वहां से भाग निकले थे. संयुक्त राष्ट्र ने इस क्रूरता को नस्लीय सफाया नाम दिया था. समुदाय के नेताओं के मुताबिक इस संभावना ने शिविरों में रह रहे लोगों को आतंकित कर दिया और कुछ ऐसे परिवार ,जिन्हें सबसे पहले वापस भेजा जाना था, वहां से फरार हो गए. ये भी पढ़ें- रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई मानवाधिकारों के नजरिए से नहीं देखी जानी चाहिए : राजनाथ सिंह जामतोली शरणार्थी शिविर के नूर इस्लाम ने कहा, “अधिकारी शरणार्थियों को लगातार वापस जाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं. पर इसके उलट वह भयभीत होकर दूसरे शिविरों में भाग रहे ह...

वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने इन देशों के विदेश मंत्री और नरेश पहुंचे हैं दिल्ली

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि देने विदेश से भी नेताओं का जुटना शुरू हो चुका है. इस क्रम में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन महमूद अली, श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिएला और नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवली दिल्ली पहुंचे हैं. वाजपेयी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कार्यकारी सूचना मंत्री सैयद जफल अली और अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री भी शुक्रवार को वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने भारत आ सकते हैं. भारत आने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री अली ने संवाददाताओं से कहा कि बांग्लादेश, वाजपेयी को मुक्ति संग्राम में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों को मजबूत समर्थन को लेकर याद करता है

बांग्लादेश: पूर्व PM जिया को मिली जमानत, 'आपत्तिजनक टिप्पणियों' का है आरोप

ढाका:  बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने देश की आजादी के बाद के पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान तथा 1971 के मुक्ति संग्राम के बारे में ‘‘आपत्तिजनक टिप्पणियों’’ से जुड़े एक मानहानि मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को छह महीने के लिये जमानत दी. तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं 72 साल की जिया को हालांकि जेल में ही रहना होगा क्योंकि उनके खिलाफ अन्य मामले लंबित हैं. ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि वर्ष 2015 में खालिदा के खिलाफ नराइल में एक मानहानि मामला उस समय दर्ज हुआ था जब उन्होंने बांग्लादेश के ‘इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स’ में चर्चा के दौरान 1971 मुक्ति संग्राम के शहीदों की संख्या पर सवाल खड़े किये थे. उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में विवाद हैं कि मुक्ति संग्राम में कितने लोग शहीद हुए. विवादों को लेकर कई पुस्तकें और दस्तावेज भी मौजूद हैं.’’ खबर में कहा गया कि न्यायमूर्ति मुहम्मद अब्दुल हाफिज और न्यायमूर्ति काशिफा हुसैन की पीठ ने आदेश पारित करके उनकी छह महीने की जमानत मंजूर की. इससे पहले पांच अगस्त को एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज की थी. पूर्व P...

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत ने बढ़ाई बांग्लादेश, म्यांमार सीमा की चौकसी

अगरतला/आइजोल:  स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत ने बांग्लादेश और म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारतीय प्राधिकरणों को दोनों देशों की सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर देने को कहा गया है. बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)के जवान निगरानी कर रहे हैं, जबकि म्यांमार से लगी देशी की सीमा पर असम रायफल्स को तैनात किया गया है. त्रिपुरा के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) के.वी. श्रीजेश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "किसी प्रकार की घुसपैठ और गुप्त सीमापार आवाजाही को रोकने के लिए हमने बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी कड़ी कर देने को कहा है." त्रिपुरा के सभी प्रवेश और निर्गम मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वाहनों और लोगों के आवागमन की गहन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. श्रीजेश ने कहा, "हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, शॉपिंग मॉल्स, बाजार और भीड़-भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  संवेदनशील और महत्वपूर्ण जगहों की गहन निगरानी की जा रही है."