Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bigg Boss 12

Bigg Boss 12: कैप्टेंसी पाने के लिए घर में चली तलवारें! इस योद्धा ने जीती जंग

नई दिल्ली:  'बिग बॉस' का घर इन दिनों किसी जंग के मैदान से कम नहीं है,  जहां हर पल लोग एक दूसरे  से झगड़ने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन इस बार तो 'बिग बॉस' ने टास्क ही ऐसा दिया जिसमें पूरे घर के लोग किसी योद्धा की तरह नजर आ रहे थे.  इस बार होने वाला कैप्टेंसी  टास्क तलवारों से जुड़ा था. जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स मैदान में उतरे. सोमी दीपक की लव स्टारी   गुरुवार के एपिसोड में सुबह 'तुम ही हो बंधु' गाने के साथ होती है.  इस बात पर रोमिल सोमी की  टांग खींचते हैं और कहते हैं कि यह गाना बिग बॉस ने उनके और दीपक के लिए बजाया है. इसके बाद जब बातें शुरु होती हैं तो रोमिल जसलीन को झगड़े के लिए उकसाते हुए नजर आते हैं. इस बात पर जसलीन और रोमिल में बहस हो जाती है.   COLORS ✔ @ColorsTV Captaincy ki daavedaari dikhaayegi # SurbhiRana aur @ sreesanth36 ka bhayankar roop! Kiske haath lagegi captaincy ki talwaar? Dekhiye # BiggBoss12 mein aaj raat 9 baje. # BB12 बिग बॉस' घरवालों से 4 सदस्यों को कैप्टेंसी कंटेडर्स के रूप में चुनने के लिए कहते हैं. घरवालों को 4 सदस्यों को लग्जरी बज...

श्रीसंत ने पहली बार 'थप्‍पड़ कांड' पर खोली अपनी जुबान, सुरभि बनी कप्‍तान

सुरभि को जिताने के लिए श्रीसंत खुद आगे आए और उन्‍होंने कहा कि वह अपने साथ जुड़े विवाद पर उसके लिए बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. श्रीसंत ने इससे पहले कभी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष नहीं रखा. नई दिल्‍ली:  बिग बॉस के घर में गुरुवार  को एपिसोड काफी दिलचस्‍प रहा. अक्‍सर अपने टास्‍क को बीच में ही छोड़ने वाले श्रीसंत ने इस बार सुरभि राणा को कप्‍तानी का टास्‍क जिताने के लिए अपनी असल जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद लोगों के सामने रख दिया. दरअसल आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियन्‍स के कप्‍तान हरभजन सिंह ने, किंग्‍स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे श्रीसंत को सब के सामने थप्‍पड़ मार दिया था. इस विवाद पर बिग बॉस के घर में श्रीसंत ने पहली बार अपना पक्ष रखा. गुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने लग्‍जरी बजट में जीती रेड टीम के दो सदस्‍य  दीपक ठाकुर और सुरभि राणा  को  कप्‍तानी का दावेदार बनाया था. इन दोनों के बीच कप्‍तानी के टास्‍क की शुरुआत हुई. यह टास्‍क घर में ब्रेकिंग न्‍यूज ढूंढने का था. इसके तहत दीपक और सुरभि को रिपोर्टर बनकर घर के भीतर ही ब्रेकिंग न्‍यूज बनानी थी. शुरुआत में इन दोनों ने ही नकली न्‍यूज...

Bigg Boss के घर में श्रीसंत ने किया हरभजन से थप्‍पड़ खाने वाली घटना का खुलासा

घर में होने जा रहे एक टास्‍क के दौरान श्रीसंत ने खुद अपने और क्रिकेटर हरभजन के बीच हुए विवाद का जिक्र कर दिया है. नई दिल्‍ली:  बिग बॉस के घर में आए  पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत  अक्‍सर अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों पर दुख जताते और उसके बारे में कुछ बोलते हुए नजर आते रहे हैं. लेकिन उन्‍होंने खुलकर कभी अपने विवादित क्रिकेट करियर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन घर में होने जा रहे एक टास्‍क के दौरान श्रीसंत ने खुद अपने और क्रिकेटर हरभजन  के बीच हुए विवाद का जिक्र कर दिया है. दरअसल घर में ब्रेकिंग न्‍यूज बनाने के चलते सुरभी राणा ने श्रीसंत से उनके उनके उस विवाद के बारे में सवाल पूछा डाले और श्रीसंत भी सामने से उस पूरी घटना को बताते दिखने वाले हैं. आपको याद दिला दें कि यह सारा मामला 2008 के स्‍लैपगेट कांड से जुड़ा है. आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एस.श्रीसंत को थप्‍पड़ मार दिया था. हालांकि बाद में दोनों ने यह मामला इन दोनों खिलाड़ियों ने बात कर सुलझा लिया था. इसी मसले पर एक टास्‍क के दौरान सुरभी ने श्रीसंत से पूछा कि आपको हरभजन ने थप्‍पड़ मारा...

Bigg Boss 12: शिवाशीष के बाद आया जसलीन का नंबर, इस तरह बेघर होने से बच गईं

शिवाशीष को उनके गलत व्यवहार और नियमों को तोड़ने के लिए बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है. नई दिल्ली:  'बिग बॉस 12'  में वीकेंड के वार पर घर में कोरियोग्राफर फराह खान आईं. सभी कंटेस्टेंट उनको देखकर काफी खुश होते हैं. वह घरवालों को एक टास्क देती हैं. इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि दीपिका कक्कड़ गुस्से में लाल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. एपिसोड की शुरुआत में शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड के वार पर फराह खान का स्वागत करते हैं. कोरियोग्राफर फराह घरवालों को एक टास्क देती हैं. इसमें घर में बने एक पेड़ पर गलत काम लिखे होते हैं. इनमें जो भी गलत काम जो घरवाला करता है उसको फराह एक सजा देती हैं. दीपक-सोमी का डांस फराह खान कंटेस्टेंट दीपक से सोमी के साथ शाहरुख-काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'गेरुआ' पर डांस करने को कहती हैं. इसके बाद रोहित और दीपक एक साथ डांस करवाया जाता है. मजाक में फराह, श्रीसंत को घर के दरवाजे की चाबी भी थमा देती हैं ताकि वह आसानी से बाहर जा सकें. दरअसल, श्रीसंत बात-बात पर नाराज होकर घर से बाहर जाने की धमकी देते रहते हैं. MediaCard--medi...

Bigg Boss 12: बिग बॉस में इस कंटेस्टेंट ने खोला ब्यूटी पार्लर, थ्रेडिंग करती आईं नजर- देखें Video

नई दिल्ली:  'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में इन दिनों श्रीसंत छाए हुए हैं, और कप्तान के तौर पर सबकी नाक में दम कर रखा है. श्रीसंत (Sreesanth) पहले दिन से ही घर में अच्छी और खराब वजह से चर्चा में रहे हैं. इन दिनों श्रीसंत और करणवीर बोहरा के बीच जबरदस्त जंग चल रही है, और दोनों आमने-सामने हैं. लेकिन इस बीच घर की एक ऐसी सदस्य भी है, जो घर में बहुत ही खामोशी के साथ काम कर रही हैं. जी हां, बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) की. सृष्टि घर में बहुत शातिरता के साथ खेल रही हैं और बिग बॉस (Bigg Boss) में बहुत ही कम नजर भी आ रही हैं. 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में सृष्टि रोडे का सफर अभी तक कुछ खास हंगामा भर नहीं रहा है. बस, सबा और सुरभि के साथ उनकी झड़प हो चुकी है. लेकिन इन दिनों वे बिग बॉस के घर में अपना ब्यूटी पार्लर खोले हुए हैं. सृष्टि रोडे कभी दीपिका कक्कड़ की थ्रेडिंग करती नजर आती हैं तो कभी वे सुरभि की थ्रेडिंग कर रही हैं. इस तरह वे घर में हर किसी को ब्यूटी सर्विस दे रही हैं. हालांकि दीपिका कक्कड़ उनसे थ्रेडिंग बनवाने को बड़ा रिस्क मानती हैं लेकिन फिर वे...

'बिग बॉस 12' के घर पहुंची सना खान, श्रीसंत, दीपक और करण के बारे कहा कुछ ऐसा

नई दिल्ली:  लोकप्रिय टेलीविजन शो ''बिग बॉस' 12' के एक स्पेशल एपिसोड में घर के अंदर एंट्री कर नया उतार-चढ़ाव लाने को तैयार पूर्व प्रतियोगी सना खान को 'बिग बॉस' के घर में जाना मजेदार लगता है और उन्होंने 'बिग बॉस' और रोमिल को मजबूत प्रतियोगी बताया. सना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं 'बिग बॉस' में एक दुकानदार के रूप में गई. बहुत से लोग आम लोगों और हस्तियों में अच्छे दावेदार हैं. जाहिर है जब आप एक नए चेहरा देखते हैं तो उत्साहित होते हैं. मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगा. 'बिग बॉस' हाउस में जाना हमेशा मजेदार रहा है." जानें सना की नजर में कौन है मजबूत प्रतियोगियों के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रोमिल मजबूत है और श्रीसंत भी मजबूत दिख रहे हैं. मेरे विचार में हर कोई यही सोचता है, लेकिन निश्चित तौर से दीपका, करण मजबूत हैं. दीपिक भी बहुत मजबूत हैं." उन्होंने कहा, "करण मजेदार हैं, लेकिन घर में वह कमजोर दिख रहे हैं, इसलिए उनके अच्छा करने की उम्मीद कर रही हूं." दिवाली धमाल वीक बता दें, 'बिग बॉस 12' के दिव...

Bigg Boss 12: सपना चौधरी ने घर में बिखेरा जलवा, डांस पर मोहित हुआ यह कंटेस्टेंट

नई दिल्ली.  'बिग बॉस 12' के घर में वैसे तो कई मेहमान आते रहते हैं लेकिन कुछ मेहमान ऐसे आते हैं जो पूरे घर का माहौल ही बदल कर रख देते हैं. एक ऐसी ही पॉजिटिव एनर्जी के साथ घर में दाखिल हुईं 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट सपना चौधरी. भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी के बाद अब बॉलीवुड पर भी कमाल करने जा रही हैं. इस हरियाणवी गर्ल का डांसिंग स्टाइल कुछ इस तरह से जुदा है कि डांस देखकर किसी का भी मुंह खुला रह जाए, तो हमारे इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दीवाली के मौके पर पहले पिछले सीजन की  विनर शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता  ने घर के सदस्यों के बीच पहुंचकर और टास्क में हिस्सा लेकर सबको सरप्राइज दिया तो वहीं अब सपना चौधरी ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया. इस मौके पर सपना ने बेहद खूबसूरत डांस भी घर वालों के सामने पेश किया. जिसे देखकर रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर की आंखें फटी और मुंह खुला रह गया. सपना ने डांस से जीता सबका दिल, फोटो साभार: ट्विटर @ColorsTV सपना चौधरी ने अपने सबसे  मशहूर गाने 'तेरी आंख्या को यो काजल...' गाने पर डां...

Bigg Boss 12: श्रीसंत और विकास गुप्ता में हुई जोरदार तकरार, श्रीसंत ने बदला परिवार

नई दिल्ली.  दीवाली नजदीक है और इस बात का अंदाजा 'बिग बॉस' के घर से लगाया जा सकता है. हर हफ्ते 'बिग बॉस' के घर में दीवाली की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, घर में मेहमान बनकर आए हैं पिछले सीजन 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता. इन दोनों ने आकर घरवालों को दो भागों में बांट दिया है, अब घर का माहौल एक बार फिर से गहमा-गहमी वाला हो चला है. बुधवार के शो में विकास और श्रीसंत का झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया. जिसके बाद  श्रीसंत ने अपना परिवार  यानी टीम बदलने की कोशिश की. रोमिल ने शिल्पा से कही दिल की बात  जहां मंगलवार को हुई ' बिग बॉस गांव की रंगोली प्रतियोगिता'  का पहला दौर गुप्ता परिवार द्वारा जीता गया था, वहीं शिल्पा की टीम नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ दिन शुरू करती है. शिल्पा की टीम का समर्थन करते हुए, रोमिल चौधरी ने शिल्पा से अपने दिल की बात का इजहार किया. रोमिल ने शिल्पा को बताया कि पिछले साल के प्रतिभागियों में उन्होंने शिल्पा को 'मां' का खिताब दिया गया था. 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा इस बात से इमोशनल हो जाती हैं. ...