Skip to main content

Bigg Boss 12: श्रीसंत और विकास गुप्ता में हुई जोरदार तकरार, श्रीसंत ने बदला परिवार

नई दिल्ली. दीवाली नजदीक है और इस बात का अंदाजा 'बिग बॉस' के घर से लगाया जा सकता है. हर हफ्ते 'बिग बॉस' के घर में दीवाली की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, घर में मेहमान बनकर आए हैं पिछले सीजन 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता. इन दोनों ने आकर घरवालों को दो भागों में बांट दिया है, अब घर का माहौल एक बार फिर से गहमा-गहमी वाला हो चला है. बुधवार के शो में विकास और श्रीसंत का झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया. जिसके बाद श्रीसंत ने अपना परिवार यानी टीम बदलने की कोशिश की.

रोमिल ने शिल्पा से कही दिल की बात 
जहां मंगलवार को हुई 'बिग बॉस गांव की रंगोली प्रतियोगिता' का पहला दौर गुप्ता परिवार द्वारा जीता गया था, वहीं शिल्पा की टीम नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ दिन शुरू करती है. शिल्पा की टीम का समर्थन करते हुए, रोमिल चौधरी ने शिल्पा से अपने दिल की बात का इजहार किया. रोमिल ने शिल्पा को बताया कि पिछले साल के प्रतिभागियों में उन्होंने शिल्पा को 'मां' का खिताब दिया गया था. 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा इस बात से इमोशनल हो जाती हैं.



एक दूसरे पर उछाला कीचड़ 
रोहित, सोमी और मेघा रंगोली को बेकार कर देते हैं, क्योंकि दीपक और मेघा रंगोली की तुलना किसी मुर्गी की तस्वीर से कर देते हैं. थोड़ी देर में विकास गुप्ता और श्रीसंत की बहस हो जाती है और विकास श्रीसंत को अव्यवहारिक और दिमागी रूप बीमार व्यक्ति कहा. इस बात पर श्रीसंत हाइपर हो जाते हैं और गुप्ता परिवार को छोड़कर शिंदे परिवार के सदस्य बन जाते हैं.

 























COLORS

@ColorsTV








.@lostboy54 kaise karenge gusse par kaabu aur @ShindeShilpaS kaise lagayengi aag? Tune in to #BB12 right now to pata lagao. #BiggBoss12








दीपिका और श्रीसंत मिलकर करणवीर से रंग चुराने की कोशिश करते हैं. वहीं करणवीर और विकास, श्रीसंत और रोमिल से खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, इस टास्क के दौरान करणवीर को चोट लग जाती है. इसके बाद दीपक को दुख होता है कि उन्होंने श्रीसंत का साथ क्यों दिया. एक बार फिर टास्क को गुप्ता परिवार जीतने में कामयाब होता है. जिसके बाद शिल्पा और विकास घर से विदा लेते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...