Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kashmir tourism

पर्यटन विभाग के विज्ञापन के लिए कश्मीर को मिला शीर्ष पुरस्कार

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की विज्ञापन फिल्म 'वार्मेस्ट प्लेस ऑन' अर्थ पिछले साल लॉन्च हुई थी और इसे लाखों लोगों ने बेहद पसंद भी किया था. अब इस विज्ञापन को ट्रैवेल एंड टूरिज्म वर्ग में मुंबई में शीर्ष अवॉर्ड से नवाजा गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने 'वार्मेस्ट प्लेस ऑन अर्थ' विज्ञापन जारी की. मुंबई में आयोजित इंडीएए अवॉर्ड्स में ट्रैवेल एंड टूरिज्म कैटेगरी में इस एड फिल्म को विजेता घोषित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इंडीएए अवॉर्ड की शुरुआत 2015 में हुई थी. यह अवॉर्ड मुख्यधारा के रचनात्मक विज्ञापन अभियान के लिए किया गया था. उन्होंने बताया कि भारत के विज्ञापन क्षेत्र के दिग्गज पीयूष पांडेय और प्रसून जोशी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इस विज्ञापन का गाना 'साहिबो' आईएएस टॉपर शाह फैसल ने लिखा था. इसे विभा सर्राफ और मुदसिर सर्राफ ने गाया था.