नई दिल्ली : कांग्रेस ने सात दिसम्बर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची सोमवार रात में जारी की. इसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे. सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की एक लंबी बैठक के बाद जारी की गई. बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद थे. कांग्रेस इस दक्षिणी राज्य में के. चंद्रशेखर राव नीत टीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है. सूची सीईसी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा देर रात जारी की गई. Congress releases first list of 65 candidates for Telangana assembly elections. The voting for the elections will be held on 7 December. # TelanganaElections2018 25 people are talking about this Twitter Ads info and privacy कांग्रेस चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ विभिन्न सीटों पर एक चुनावी समझौते के लिए प्रयासरत है. तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की एक सहयोगी पार्टी थी, लेकिन आंध्र प्रदेश को केंद्र द्वारा विशेष राज्य का ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.