Skip to main content

Posts

Showing posts with the label inida vs australia

INDvsAUS: स्मिथ-वार्नर की गैरमौजूदगी पर बोले गांगुली, टीम इंडिया से की यह तुलना

सौरव गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिाय दौरे पर स्मिथ और वार्नर की अनुपस्थिति भारत में कोहली और रोहित के नहीं होने के समान होगी कोलकाता:   टीम इंडिया  का  ऑस्ट्रेलिया दौरा  आगामी 21 नवंबर को शुरू हो रहा है. इस दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलियाई टीम में  स्टीव स्मिथ  और  डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी की हो रही है. इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान  सौरभ गांगुली  ने टीम इंडिया के इस दौरे के पहले दोनों टीमों की तुलना की है. सौरव ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की संभावित अनुपस्थिति 'बहुत बड़ी बात' होगी क्योंकि यह भारतीय टीम में  विराट कोहली  और  रोहित शर्मा  के न होने के समान है. भारत को ऑस्ट्रेलिया में टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के साथ-साथ कैमरन बेनक्राफ्ट के बिना उतर सकती है. गांगुली ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है जो अपने दो शीर्ष खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बि...