Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नोरा फतेही

गोवा में समुद्र किनारे 'बाहुबली' की इस एक्ट्रेस ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली:  फिल्म 'बाहुबली' में प्रभाष के साथ एक  आइम नंबर पर डांस कर चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही  इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक बार फिर से नोरा के डांस को काफी पसंद किया जा रही है. उनका एक बैले डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि नोरा एक अच्छी डांसर हैं और आए दिन वह पॉपुलर गाने पर डांस करती हुई नजर आती हैं. यूट्यूब पर उनके नाम से एक अकाउंट है, जहां वह अपने डांस का वीडियो अपलोड करती रहती हैं. उनके वीडियो को वायरल होने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता. इस बार नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गोवा में समुद्र किनारे बैले डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा है. इतना ही नहीं, महज 17 घंटों के अंदर इस वीडियो 276,613 बार देखा भी जा चुका है. इससे पहले नोरा का एक डांस का वीडियो लोगों को बेहद पसंद आई थी, जिसमें वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' के अरेबिक वर्जन पर जबरदस्त डांस किया था. इस वीडियो को नोरा अपने यूट्यूब चैनल Nora Fatehi पर अपलोड किया गया, ज...