Skip to main content

Posts

Showing posts with the label health benefits

तंबाकू छोड़ने के लिए करें घरेलू उपाय और जगाए रखें अपनी...

नई दिल्लीः  तंबाकू सेहत के लिए सबसे बुरी आदत हैं जिसके बाद भी लोग इससे परहेज नहीं कर पाते हैं. तंबाकू के अब कई प्रकार है. इनमें गुटका भी तंबाकू के रूप में ही होता है, जिसमें सुपारी और कत्था के साथ अन्य केमिकल का उपयोग कर बनाया जाता है. यह कैमिकल धीरे-धीरे असर करता है और गलत प्रभाव शरीर पर डालता है. तंबाकू से सबसे बड़ा खतरा कैंसर का होता है. मुंह के कैंसर की सबसे बड़ी वजह तंबाकू को ही माना जाता है. खाते वक्त आप यह सब नहीं सोचते लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यह आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है. हालांकि तंबाकू को काफी लोग छोड़ने की इच्छा रखते हैं. लेकिन वह इसे आसानी से छोड़ नहीं पाते है. उनकी आदत उन्हें ऐसा नहीं करने पर मजबूर कर देती है. कभी-कभी तंबाकू छोड़ने के लिए डॉक्टर महंगे इलाज बताते हैं जिससे वह आसानी से नहीं छोड़ पाते हैं. तंबाकू छोड़ने के कई घरेलू उपाय हैं, जिसे आजमाने से आसानी से तंबाकू को छोड़ा जा सकता है. हालांकि तंबाकू छोड़ने के लिए सबसे बड़ी चीज इच्छाशक्ति है जो सबसे बड़ी जरूरत होती है. अगर आप इच्छा शक्ति जगाए रखेंगे तो यह जरूर हो सकता है. तम्बाकू खाने के नुकसान. लगातार ...

हल्दी से हो सकता है आंखों की इस बीमारी का इलाज, शोध में हुआ खुलासा

नई दिल्ली:  भारतीय परिवारों में आम तौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली  हल्दी  का उपयोग आंख की ऑप्टिक नर्व को होने वाले नुकसान के इलाज में मददगार हो सकती है. इस नर्व के नुकसान से दृष्टि को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है. इस शोध का प्रकाशन 'जर्नल साइंसटिफिक रिपोर्ट्स' में किया गया है. कुरकुमिन (हल्दी का बॉयोएक्टिव घटक) का इस्तेमाल आई ड्रॉप के तौर पर करने रेटिना कोशिकाओं के नुकसान को कम करता है. रेटिना की कोशिकाओं का नुकसान ग्लूकोमा का शुरुआती लक्षण है. ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के फ्रांसेस्का कॉडेरो ने कहा, 'कुरक्युमिन एक उत्तेजक यौगिक है जो कई तरह के आंख व दिमाग की स्थितियों में न्यूरोडिजेनेरशन की पहचान व इसके इलाज में मददगार है. इसमें ग्लूकोमा व अल्जाइमर रोग भी है. इसलिए इसके प्रबंधन से  आइड्रॉप  के तौर लाखों लोगों को मदद मिल सकती है'. चूंकि कुरक्यूमिन कम घुलनशील है और यह आसानी से घुल नहीं सकता, बल्कि रक्त में अवशोषित हो जाता है, इसलिए इसे मुंह से लिया जाना मुश्किल है. शोधकर्ताओं ने एक नैनोकैरियर विकसित किया है, जिसमें कुरक्युमिन होता है, जो मानव के इस्ते...

रोज सुबह एक मुट्ठी अंकुरित चने खाने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

अंकुरित चने के फायदों के बारे में तो आपने कई मर्तबा सुना होगा. लेकिन इसके क्या-क्या फायदे होते हैं, ये शायद आप नहीं जानते होंगे.   नई दिल्ली :  अंकुरित चने के फायदों के बारे में तो आपने कई मर्तबा सुना होगा. लेकिन इसके क्या-क्या फायदे होते हैं, ये शायद आप नहीं जानते होंगे. इम्यून सिस्टम कमजोर हो या फिर आप जल्दी-जल्दी बीमार हो जाते हैं तो अंकुरित या भीगे हुए चने का सेवन आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा. इससे शरीर की इम्यूनिटी तो बढ़ेगी ही साथ आपका मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-जुकाम, वायरल आदि से भी बचाव होगा. अंकुरित चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. अंकुरित चनों को खाने से होने वाले फायदों के बारे में आगे पढ़िए. हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाए रोज सुबह खाली पेट एक मुट्ठी अंकुरित चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी, क्योंकि इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है. इसे हर रोज खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है. कब्ज से राहत भीगे चने में फ...

सिर्फ नींबू पानी से संभव है इन 5 समस्याओं का इलाज

1   /   7 सिर्फ नींबू पानी से संभव है,  इन 5 समस्याओं का इलाज गर्मी के मौसम में हम अक्सर नींबू पानी पीते हैं लेकिन इसके फायदे से पूरी तरह वाकिफ नहीं होते हैं. नींबू कई तरह की शारीरिक समस्याओं का इलाज है. हालांकि नींबू पानी पीने के सही तरीके बारे में पता होना जरूरी है. 2   /   7 1- नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो कि किडनी में पथरी होने से रोकता है. अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन करते हैं तो आपको पथरी की समस्या नहीं होगी. 3   /   7 2- आपने अक्सर सोकर उठने के बाद लोगों को गुनगुने पानी में नींबू की बूंदे मिलाकर पीते हुए देखा होगा. दरअसल इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है. इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र दुरुस्त होता है. खाना जल्दी पचता और व्यक्ति फिट रहता है. 4   /   7 3- नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. रोजाना नींबू पानी पीने वालों को जुकाम-बुखार की भी बहुत कम शिकायत होती है. 5   /   7 4-अगर आपके मुंह से दुर्गंध आ रही है तो आप एक गिलास नींबू पानी पी लीजिए. इससे आपके मुंह से बदबू आनी भी बंद हो जाएगी और मुंह सू...