Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Film ReviewThugs of Hindostanफिल्म रिव्यूAmitabh Bachchan

Film Review: निराश करती आमिर और अमिताभ की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कहानी

नई दिल्ली: यश राज बैनर्स के तले बनी मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान'  दिवाली के मौके पर आज (8 नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अमिताभ बच्‍चन, आमिर खान, फातिमा सना शेख, कैटरीना कैफ और रोनित रॉय सहित कई बॉलीवुड सितारों ने काम किया है. फिल्म रिलीज होने से पहले जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे, रिलीज के बाद फिल्म पर कहीं भी खरी नहीं उतरी. विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी बहुत ही कमजोर है, जो हमें काफी निराश करती है. फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कहानी 1795 के उस दौर की, जब हमारे देश में अंग्रेजी हुकुमतों का राज शुरू हो चुका था. यह दौर ऐसा था जब अंग्रेजों ने हमारे देश के कई राज्यों पर अपना कब्जा कर लिया था और जो राज्य बचे हुए थे, वे उन पर कब्जा करने को तैयार हो रहे थे. इसी बीच अंग्रेजों की नजर एक रियासत रौनकपुर पर पड़ी और अंग्रेज कमांडर जॉन क्लाइव (लॉयड ओवेन) ने धोखे से उस पर कब्जा लेता है. दरअसल, यहां के राजा मिर्जा सिकंदर बेग (रोनित रॉय) ने अंग्रोजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हैं, जो अंग्रोजों को बिलकुल रास नहीं आती. अं...