Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Janmashtami Puja

PETA ने जन्माष्टमी पर गाय के घी की जगह 'शाकाहारी घी' खाने को कहा, लोग बोले- बकरीद में कहां थे?

नई दिल्ली: पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि वो गाय का घी इस्तेमाल न करें, बल्कि इसकी जगह 'शाकाहारी घी' का इस्तेमाल करें. पेटा ने अपनी वेबसाइट पर शाकाहारी घी बनाने की रेसिपी भी दी है, ताकि लोग गाय का घी छोड़कर शाकाहारी घी को अपनाएं. इतना ही नहीं, पेटा ने कहा है कि गाय का घी इस्तेमाल नहीं करने से गाय भी खुश होगी. हालांकि पेटा की इस अपील पर विवाद हो गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या गाय का घी शाकाहारी नहीं है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि पेटा कुछ हफ्ते पहले बकरीद पर कहां थी. पेटा ने ट्वीट किया है, 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर का उत्सव शाकाहारी घी और अन्य गैर-डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करके मनाइए, इससे गाय भी खुश रहेंगी.' पेटा ने 'शाकाहारी घी' बनाने का एक वीडियो भी पोस्ट किया है और अपनी वेबसाइट ऐसा घी बनाने की विधि भी दी है. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border...