Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमृतसर रेल हादसा

अमृतसर रेल हादसा: पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक, CM अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमृतसर:   दशहरे  के दिन  अमृतसर  में हुए भयानक रेल हादसे के कारण  पंजाब सरकार  ने राजकीय शोक की घोषणा की है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपना इस्राइल दौरा रद्द कर वापस पंजाब पहुंच रहे हैं. यहां, सुबह 11 बजे वो गुरु नानक अस्पताल के बाहर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि घटना के बाद पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिये पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है. शुक्रवार को हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि घटना की असली वजहों का पता चल सके. उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन करने का ऐलान किया है. उन्होंने घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों मुफ्त इलाज कराए जाने के आदेश दिए. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल (शनिवार 20 अक्टूबर) को शोक रहेगा. सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान ब...

रेल हादसे से नाराज स्‍थानीय लोगों की धमकी, "इंसाफ न मिलने तक इस रूट पर नहीं चलने देंगे ट्रेन"

नितिन धिमान, अमृतसर:   पंजाब  में अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 अन्य घायल हो गए. इस घटना ने इलाके के रहवासियों और उन लोगों के अंदर स्थानीय और रेलवे प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष पैदा किया है. जी मीडिया की टीम जब ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लेने पहुंची तो उसे वहां आसपास के रहने वाले तमाम लोग मिले जिन्होंने इस  ट्रेन दुर्घटना  में अपनों को खोया था. लोगों में इस कदर गुस्सा है कि उन्होंने जी मीडिया से बातचीत के दौरान साफ-साफ कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक वे रेल नहीं चलने देंगे. भारी प्रदर्शन की चल रही है तैयारी आपको बता दें कि जोड़ा फाटक के पास रहने वाले नागरिकों का ऐलान है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक वह ट्रेन को इस फाटक से नहीं गुजरने देंगे. इस दौरान लोग सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे. बताया जा रहा है कि तमाम परिजन अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. और वहां  भारी प्रदर्शन की तैयारी  की जा रही है. 10-15 सेकेंड के बाद ही क्षत-विक्षत शव नजर आने लगे शुक्र...

पत्रकारों के सवाल पर भड़के CM अमरिंदर सिंह, बोले- 'जो सवाल मुझसे पूछ रहे हो, मस्जिट्रेट से पूछो'

नई दिल्ली:   अमृतसर  में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के सीएम  कैप्टन अमरिंदर सिंह  हादसे में पीड़ितों को देखने पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि रेलवे अपने स्तर पर जांच कर रहा है. हादसे की मस्जिट्रेट जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट चार हफ्तों में सौंपे जाने के आदेश हैं. उन्होंने कहा कि कमिश्नर इस घटना की जांच करेंगे. जांच पर पत्रकारों के सवाल पर वो भड़क गए और कहा, 'जो सवाल आप लोग मेरे से कर रहे हैं, वो मस्जिट्रेट से करो'.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card">   शनिवार सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंचें. अस्पताल में जख्मी लोगों के हालचाल पूछने के बाद अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात की और बताया कि ये बहुद ही दर्दनाक घटना है. उन्होंने कहा इस हादसे के बाद पूरे देश की संभावनाएं पीड़ितो के परिजनों के साथ हैं. उन्होंने कहा कि कुछ शवों को छोड़कर सभी शवों की पहचान हो चुकी है. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये वक्त तू-तू मैं-मैं का नहीं है. ...

अमृतसर रेल हादसा: दशहरे के आयोजक ने Video के जरिए दी अपनी सफाई, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली:  अमृतसर में दशहरे की शाम रावण दहन के वक्त  जोड़ा रेल फाटक के नजदीक हुए हादसे में एक नया अपडेट  सामने आया है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया के निशाने पर आए कार्यक्रम के आयोजक सौरभ मदन मिट्ठू का एक वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि सौरभ मदन मिट्ठू हादसे के बाद से ही लापता हैं. देश भर में लोगों ने इस हादसे का जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया है क्योंकि यह आयोजन उन्होंने ही करवाया था. खास बात यह है कि हादसे के बाद पहली बार उन्होंने सबके सामने अपनी सफाई रखी है. आयोजक ने दी अपनी सफाई सोशल मीडिया  पर सामने आए इस वीडियो में उन्होंने कहा है, "सभी तरह की परमिशन ली गई थी, भीड़ को कम से कम 10 बार इस बात के लिए अलर्ट किया था कि वे लोग ट्रैक पर न खड़े हों. मुझे दुर्घटना की वजह से बहुत दुख है. कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं." हालांकि अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया है. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card...

अमृतसर रेल हादसे पर सिद्धू का बड़ा ऐलान, "जितने बच्चे अनाथ हुए हैं, मैं उन्हें गोद लेता हूं"

नई दिल्ली:  अमृतसर में दशहरे की शाम रावण दहन के वक्त जोड़ा  रेल फाटक के नजदीक हुए हादसे  के बाद आरोपों की मार झेल रहे पंजाब सरकार में मंत्री  नवजोत सिंह सिद्धू  ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा ऐलान किया. सिद्धू ने वादा किया है कि जो बच्चे अनाथ हुए हैं उनकी जिम्मेदारी वह उठाएंगे. उन्होंने कहा, "मैं अमृतसर में मरने वालों के परिवार का ताउम्र खयाल रखूंगा. मैं उनकी पढ़ाई से लेकर नौकरी तक का जिम्मा उठाउंगा. ये मेरा सब से वादा है." सिद्धू ने दिया वचन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने वचन देते हुए कहा, "जितने बच्चे अनाथ हुए हैं, मैं उन्हें गोद लेता हूं. जितने भी लोग पीड़ित हैं. मैं उनका पालन-पोषण करूंगा. बच्चो की पढ़ाई का सारा खर्च सिद्धू परिवार उठाएगा. सभी के घरों में चूल्हा जलेगा." आपको बता दें कि सिद्धू ने सोमवार शाम को अमृतसर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पंजाब सरकार की तरफ से दी गई पांच लाख रुपयों की सांत्वना राशि का चेक भी बांटा है. इस दौरान सिद्धू ने उन लोगों को गले लगा कर उनके साथ अपनी सांत्वना भी साझा की. MediaCard--mediaForward ...

रोका जा सकता था अमृतसर ट्रेन हादसा, अगर पुलिस अधिकारी पढ़ लेते एक ई-मेल

राजन गोसाईं, अमृतसर :  दशहरे के दिन  अमृतसर  में हुए ट्रेन हादसे में नया खुलासा हुआ है. दरअसल, इस मामले की जांच जीआरपी को सौंपी गई थी. जीआरपी की जांच में यह बातने आई है कि 18 और 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12:53 बजे पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) सहित क्षेत्र के सभी थानों को दशहरे के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने के लिए ईमेल भेजी थी. मेल पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी यह मेल एक सिक्योरिटी ब्रांच से भेजे गए इस मेल में हर उस जगह का नाम दिया गया है, जहां पर सुरक्षा में पुलिस को तैनात रहना था. जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच अधिकारी बी पुरुषार्थ ने जांच का काम तेज कर दिया है, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी इस मेल पर बोलने के लिए तैयार नहीं है. जीआरपी जांच अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन ने सिक्योरिटी ब्रांच के मेल को गंभीरता से लिया होता, तो यह ट्रेन हादसा होने से बच सकता था. स्टेशन मास्टर को दी थी हादसे की जानकारी जालंधर-अमृतसर डीएमयू के ड्राइवर ने भीषण हादसे के बाद अगले स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को हादसे की जानकारी दी थी. रेल अधिकारियों का कहना है कि लोको पायलट को ...