अमृतसर रेल हादसा: पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक, CM अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
शुक्रवार को हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि घटना की असली वजहों का पता चल सके. उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन करने का ऐलान किया है. उन्होंने घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों मुफ्त इलाज कराए जाने के आदेश दिए.
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल (शनिवार 20 अक्टूबर) को शोक रहेगा. सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वहां पर चीफ गेस्ट बनकर आईं मंत्री नवजोत कौर सिद्धू हादसे के वक्त वहीं थीं, लेकिन दुर्घटना की खबर मिलते ही वो वहां से चली गईं. वहीं कुछ लोग यह आरोप भी लगा रहे हैं कि नवजोत कौर के कार्यक्रम में देरी से पहुंचने की वजह से यह हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों ने नवजोत कौर के खिलाफ नारेबाजी की और उनका इस्तीफा तक मांगा है.

Comments
Post a Comment