नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया है. यूपी व अन्य राज्य भी अब अपने यहां डीए बढ़ाने की घोषणा करेंगे. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संप्रेक्षक आरके वर्मा के मुताबिक यूपी में महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान दिवाली के आसपास यानि नवंबर 2018 में होने की संभावना है. अगर योगी सरकार देर भी करती है तो दिसंबर में इसकी घोषणा तय है. यह जुलाई 2018 से लागू होगा. अभी राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 7% डीए मिल रहा है. इसे 5% से बढ़ाकर 7% मई 2018 में किया गया था. यह 1 जनवरी 2018 से लागू है. अफसरों की ज्यादा बढ़ गई सैलरी आरके वर्मा के मुताबिक 7वां वेतन आयोग जब से राज्य में लागू हुआ है तब से निचले स्तर के कर्मचारियों के वेतन में 3 से 4 हजार रुपए की बढ़ोतरी हई है. वहीं मिडल स्तर के कर्मचारियों की 4 से 6 हजार रुपए तक सैलरी बढ़ी लेकिन सबसे ज्यादा फायदा लेवल 9 के ऊपर के अफसरों के वेतन में हुआ है. उन्हें 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी हुई है. यानि इससे निचले स्तर और उच्च स्तर के अधिकारियों की सैलरी में अंतर काफी बढ़ गया है....
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.