नई दिल्ली : रिपब्ल्किन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ गठबंधन के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मुंबई में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा 'कांग्रेस के नसीम खान बोल रहे हैं कि तुम हमारे साथ आ जाओ. मैं 10-15 साल कांग्रेस में रहा, इधर भी मुझे 15-20 साल रहना होगा.' उन्होंने कहा कि जब तक बीजेपी सरकार है तब तक मैं यहां रहूंगा. अठावले ने कहा 'जब मैं अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है, तब मैं कोई निर्णय लूंगा.' बता दें कि रिपब्ल्किन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया था. उन्होंने इस दौरान बीजेपी को समर्थन की बात कही थी. उन्होंने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 83 सीटों पर उनकी पार्टी बीजेपी को समर्थन कर रही है. वहीं बची हुई 7 सीटों पर उनकी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी. उन्होंने उस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यों की तारीफ भी की थी. फाइल फोटो इससे पहले भी अठावले केंद्र की बीजे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.